{"_id":"643178f9b6ce319dcf0e3a18","slug":"himachal-s-position-in-terms-of-employment-is-better-than-neighboring-states-as-revealed-in-the-report-of-the-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: रोजगार के मामले में हिमाचल की स्थिति पड़ोसी राज्यों से ज्यादा बेहतर, विभाग की रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: रोजगार के मामले में हिमाचल की स्थिति पड़ोसी राज्यों से ज्यादा बेहतर, विभाग की रिपोर्ट में खुलासा
Sun, 09 Apr 2023 10:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:53 AM IST
सार
अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग ने अध्ययन के लिए पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वेक्षण यानी पीएफएलएस 2021-22 को आधार बनाया है। इस अध्ययन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.0 प्रतिशत है।
विज्ञापन
अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोजगार के मामले में हिमाचल प्रदेश की स्थिति पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से कहीं ज्यादा बेहतर है। यही नहीं, प्रदेश की बेरोजगारी दर भारत के औसत से भी नीचे है। राज्य में 100 में से 85 फीसदी लोग स्वरोजगार से रोजगार पा रहे हैं। 12 प्रतिशत नियमित या अन्य वेतनभोगी हैं, जबकि मात्र तीन प्रतिशत आकस्मिक श्रमिक हैं।
विज्ञापन
यह खुलासा राज्य सरकार के अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के अध्ययन में हुआ है। अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग ने अध्ययन के लिए पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वेक्षण यानी पीएफएलएस 2021-22 को आधार बनाया है। इस अध्ययन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.0 प्रतिशत है। पड़ोसी राज्यों में उत्तराखंड में 7.8, पंजाब में 6.4 और हरियाणा में 9.0 प्रतिशत है।
विज्ञापन
भारत की औसत दर 4.1 प्रतिशत है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में बेराेजगारी दर 2020-21 में 3.3 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 4.0 प्रतिशत हो गई है। हरियाणा और उत्तराखंड में बेरोजगारी बहुत तेजी से बढ़ी है। पंजाब में यह 6.2 से बढ़कर 6.4, हरियाणा में 6.3 से 9.0 और उत्तराखंड में 6.9 से 7.8 प्रतिशत हो गई है। भारत में यह 4.2 प्रतिशत से घटकर 4.1 प्रतिशत हो गई है। हिमाचल प्रदेश में सामान्य स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर पुरुषों के बीच 4.5 प्रतिशत और महिलाओं में 2.6 प्रतिशत थी, जबकि शहरी क्षेत्रों में पुरुषों के बीच यह दर 4.9 प्रतिशत और महिलाओं में 17.3 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
स्वरोजगार के मामले में हिमाचल की स्थिति तीनों पड़ोसी राज्यों और भारत के औसत से अच्छी
हिमाचल प्रदेश में 53.9 प्रतिशत पुरुष और 59.4 प्रतिशत महिलाएं स्वरोजगार से जुड़े हैं। उत्तराखंड में यह प्रतिशतता क्रमवार 51.6 और 77.4 है। पंजाब में 43.7 और 46.8 है। हरियाणा में 44.6 और 44.7 प्रतिशत है। भारत के औसत की बात करें तो यह 53.2 और 62.1 है। इस तरह से स्वरोजगार के मामले में हिमाचल की स्थिति तीनों पड़ोसी राज्यों और भारत के औसत से अच्छी है।
घरेलू उद्यमों मेें अवैतनिक सहायकों की संख्या भी हिमाचल में सबसे अच्छी
घरेलू उद्यमों में अवैतनिक सहायकों की संख्या भी हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसमें पुरुषों की संख्या 15.3 प्रतिशत और महिलाओं की 38.7 है। उत्तराखंड में क्रमवार यह 7.1 और 34.8, पंजाब में 9.4 और 14.5, हरियाणा में 5.7 और 17.3 है। भारत में यह 9.4 और 36.7 है।