फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's pensioners are expected to increase their pension due to the notification of the Punjab government.

शिमला: पंजाब सरकार की अधिसूचना से पेंशनरों को फिर जगी पेंशन वृद्धि की उम्मीद

Sat, 30 Oct 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Oct 2021 07:50 PM IST
सार

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और शिमला जिला अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने पेंशनरों को छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बढ़ी हुई पेंशन देने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश सरकार भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होते ही इसी आधार पर अपने पेंशनरों के लिए अविलंब इसी तरह की अधिसूचना लागू करे। 

विज्ञापन
Himachal's pensioners are expected to increase their pension due to the notification of the Punjab government.
वेतन आयोग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग के तहत पेंशनरों को लाभ देने के लिए अलग से अधिसूचना जारी करने के बाद प्रदेश के पेंशनरों में भी उम्मीद जग गई है। पंजाब सरकार ने पेंशनरों के लिए नए प्रावधानों की अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार 65 से 100 साल तक पेंशनरों को पंजाब सरकार पिछली बार की तरह आगे भी बेसिक पेंशन पर वृद्धि का अलग-अलग अनुपात में लाभ देने जा रही है। हिमाचल के पेंशनर यह मांग लंबे समय से उठा रहे हैं। पंजाब सरकार के वित्त विभाग की वित्तीय पेंशन पॉलिसी और समन्वय शाखा ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इसे अवर सचिव जसवंत सिंह ने जारी किया है। इसके अनुसार 65 से 70 उम्र के बीच पांच फीसदी, 70 से 75 उम्र के बीच 10 फीसदी, 75 से 80 आयु वर्ग में 15 फीसदी, 80 से 85 वर्ष के पेंशनरों को 25, 85 से 90 साल के पेंशनरों को 35, 90 से 95 आयु के पेंशनरों को 45, 95 से 100 आयु वर्ग के पेंशनरों को 55 और 100 साल की आयु पार करने वाले पेंशनरों को बेसिक पेंशन पर 100 फीसदी वृद्धि लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, हिमाचल सरकार पंजाब में इसी प्रावधान के पिछली बार लागू होने पर भी इस लाभ को पेंशनरों को नहीं दे रही है। प्रदेश में इसे 80 साल की आयु के बाद केवल 20 फीसदी ही दिया जा रहा है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और शिमला जिला अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने पेंशनरों को छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बढ़ी हुई पेंशन देने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश सरकार भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होते ही इसी आधार पर अपने पेंशनरों के लिए अविलंब इसी तरह की अधिसूचना लागू करे। वर्तमान में भी पंजाब सरकार पिछले तय प्रावधानों के अनुसार बेसिक पेंशन में वांछित बढ़ोतरी नहीं कर रही। 65 से 80 साल तक के पेंशनरों को कोई बढ़ोतरी नहीं की है। उम्मीद की जा सकती है कि राज्य सरकार पेंशनरों के हितोें का ध्यान रखकर आगे लाभ देगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर वह उपलब्ध नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed