फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's only 63 year old Central State Library will be made modern

Central State Library: हिमाचल की एकमात्र 63 साल पुरानी सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी बनेगी मॉडर्न

Mon, 23 Sep 2024 11:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2024 11:21 AM IST
सार

प्रदेश की एकमात्र 63 साल पुरानी सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी जल्द मॉडर्न बनेगी। यह कार्य दो करोड़ की लागत से किया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal's only 63 year old Central State Library will be made modern
सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की एकमात्र 63 साल पुरानी सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी जल्द मॉडर्न बनेगी। यह कार्य दो करोड़ की लागत से किया जाएगा। पहले चरण में 75 लाख रुपये की राशि जारी हो चुकी है। उपायुक्त कार्यालय के पुराने भवन की पांच मंजिलों में लाइब्रेरी को स्थापित किया जा रहा है। इस कार्यालय को पुस्तकालय के रूप में ढाला जाएगा।  लाइब्रेरी की ड्राइंग उच्च अधिकारियों को अनुमति के लिए भेज दी है। उसके बाद निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार,  सेंट्रल स्टेट  लाइब्रेरी को उपायुक्त कार्यालय के पुराने भवन शिफ्ट कर दिया जा चुका है और पहले चरण के कार्य के लिए 75 लाख की राशि जारी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग जल्द जीर्णाेद्धार का कार्य शुरू करेगा।

विज्ञापन

हस्तलिखित 200 वर्ष पुरानी पुस्तकें, संविधान की काॅपी लाइब्रेरी में माैजूद
इस लाइब्रेरी की खास बात यह है कि यहां 150 से 200 साल पुरानी किताबें हिंदी, संस्कृत, बंगाली, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में मौजूद हैं। यहां हस्तलिखित धार्मिक किताबों का संग्रहालय भी है। यह किताबें उसी स्थिति में है, जिन स्थितियों में इन्हें लिखा गया था। हालांकि, आज ये किताबें फट चुकी हैं, लेकिन अभी भी उस समय की कलाकृति और लेखनी इन किताबों में मौजूद है। लाइब्रेरी में संविधान की कॉपी भी मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी के जीर्णोंद्धार की कवायद शुरू हो गई है। इसे मॉडर्न बनाया जाएगा। वर्तमान में लाइब्रेरी में 1.38 लाख से अधिक दुर्लभ पुस्तकें हैं। लाइब्रेरी में कंप्यूटर समेत अन्य डिजिटल माध्यम को भी स्थापित किया जाएगा। इसमें अक्षम बच्चों के लिए भी अलग से एक ब्लॉक तैयार किया जाएगा।  - मीना देवी, लाइब्रेरियन, सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed