{"_id":"612112dc95cf7d2ee766d490","slug":"himachal-s-naveen-denmark-and-rahul-reached-dubai-from-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: अफगानिस्तान से हिमाचल का नवीन डेनमार्क और राहुल पहुंचा दुबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: अफगानिस्तान से हिमाचल का नवीन डेनमार्क और राहुल पहुंचा दुबई
Sat, 21 Aug 2021 08:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:22 PM IST
सार
अफगानिस्तान में फंसे सरकाघाट के दोनों व्यक्ति सुरक्षित वहां से निकल चुके हैं। इनमें से नवीन डेनमार्क, जबकि राहुल दुबई पहुंच गया है।
विज्ञापन
मंडी के राहुल व नवीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के लिए शनिवार का दिन सुखद समाचार लेकर आया है। अफगानिस्तान में फंसे सरकाघाट के दोनों व्यक्ति सुरक्षित वहां से निकल चुके हैं। इनमें से नवीन डेनमार्क, जबकि राहुल दुबई पहुंच गया है।
विज्ञापन
यह जानकारी राहुल के पिता बलवंत सिंह बराड़ी ने दी। उन्होंने बताया कि राहुल ने अपनी पत्नी को यह जानकारी दी है। वहीं नवीन की माता ने बताया कि शुक्रवार को ही नवीन डेनमार्क में सुरक्षित पहुंच गया है। ऐसे में दोनों पर से खतरा टल चुका है और वह दो-तीन दिन में भारत पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन