फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's ITI trainees ranked top three in the country in All India Professional Examination

Himachal: अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में देश में टॉप तीन स्थानों पर हिमाचल के छह आईटीआई प्रशिक्षु

Wed, 14 Sep 2022 10:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Sep 2022 10:50 PM IST
सार

प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में निजी और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2020-22 एवं 2021-22 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों की अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा अगस्त में ली गई थी। 

विज्ञापन
Himachal's ITI trainees ranked top three in the country in All India Professional Examination
टॉप तीन स्थानों पर हिमाचल के छह आईटीआई प्रशिक्षु। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में हिमाचल के छह प्रशिक्षु देशभर में टॉप तीन स्थानों में नाम दर्ज करवाने में सफल हुए हैं। प्रदेश के इन छह आईटीआई प्रशिक्षुओं ने पांच विभिन्न व्यवसायों में देशभर में प्रदेश का डंका बजाया है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में निजी और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2020-22 एवं 2021-22 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों की अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा अगस्त में ली गई थी। इसका परीक्षा परिणाम भारत सरकार कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय प्रशिक्षण महा निदेशालय नई दिल्ली ने घोषित कर दिया है। पहले तीन स्थानों पर बाजी मारने वाले छह प्रशिक्षुओं में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी की मुस्कान और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के साहिल कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


दूसरा स्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जुब्बल की कंचन बुशहरी और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर के अनिश कपूर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छत्तरी के भारत भूषण ने प्राप्त किया है। तीसरा स्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के मनीष कुमार ने स्थान हासिल किया है। बता दें कि इस परीक्षा में प्रदेश के करीब 30 हजार प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया था। प्रैक्टिकल एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग विषयों के अतिरिक्त अन्य विषयों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण के जरिये ली गई थी तथा प्रदेश में करीब 37 सेंटर बनाए थे।  तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि प्रदेश में 60 विविध व्यवसायों में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगस्त में हुई परीक्षा में प्रदेश के छह प्रशिक्षणार्थियों ने पांच विविध व्यवसायों में देश के टॉप तीन में अपने नाम दर्ज कराए हैं। परीक्षा परिणाम 94.5 प्रतिशत रहा है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने विजेता प्रशिक्षणार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed