फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's first touch free hand sanitizer machine launched in Nahan

नाहन में हिमाचल की पहली टच फ्री हैंड सैनिटाइजर मशीन शुरू

Thu, 30 Apr 2020 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal's first touch free hand sanitizer machine launched in Nahan
टच फ्री हैंड सैनिटाइजर मशीन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की नवीन पहल करते हुए जिला प्रशासन ने उपायुक्त कार्यालय में प्रदेश की पहली टच फ्री हैंड सैनिटाइजर मशीन स्थापित की। यह मशीन सेंसर आधारित है। इसमें किसी भी चीज को छूने की जरूरत नहीं है। मशीन के शुभारंभ के बाद उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि इस मशीन में 70 प्रतिशत सैनिटाइजर है। इसका इस्तेमाल हाथों को कीटाणु मुक्त करने के लिए किया जाता है। यह मशीन स्वचालित है। इसके नोजल के नीचे हाथ रखते ही अपने आप तीन से पांच सेकेंड के लिए सैनिटाइजर की बूंदें हाथों पर पड़ेंगी।

विज्ञापन


यह मशीन पूरी तरह से संपर्क रहित है, इसलिए इससे स्वच्छता बनी रहती है। एथेंस लाइफ साइंसेज के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने यह मशीन बनाई है। इसकी क्षमता 16 लीटर की है। इससे सैनिटाइजर कम से कम एक महीना आराम से चल सकता है। इस मशीन की खास बात यह है यह रिचार्जेबल है। बिजली न होने पर भी यह मशीन कम से कम 10 घंटे तक चल सकती है। उन्होंने बताया कि यह मशीन स्कूल, अस्पताल, कॉलेज, कार्यालय और दुकानों के लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed