फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's first international football player Bhupinder Rawat passed away

Sirmour: हिमाचल के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी भूपिंदर रावत का निधन

Mon, 01 Jul 2024 10:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jul 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
Himachal's first international football player Bhupinder Rawat passed away
भूपिंदर सिंह रावत(फाइल) - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी भूपिंदर सिंह रावत (84) का रविवार को निधन हो गया है। नाहन के छावनी क्षेत्र में रहने वाले रावत पिछले कुछ समय से गुजरात के सूरत में बस गए थे। 

विज्ञापन

  लंबी बीमारी के बाद उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। रावत के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। सेना में सेवाएं देते हुए रावत भारतीय टीम से जुड़े थे। नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में वह फुटबाल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचते थे।
विज्ञापन


तेजतर्रार खिलाड़ी रावत 1969 में मलयेशिया में मर्डेका टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सदस्य थे। इसके अलावा वह दिल्ली गैरीसन, गोरखा ब्रिगेड और मफतलाल जैसी शीर्ष टीमों के लिए खेलते रहे। रावत ने संतोष ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। अपनी छोटी कद काठी के बावजूद अपनी गति और प्रतिद्वंद्वी रक्षापंक्ति  को भेदने की क्षमता के चलते वह चर्चित रहते थे और प्रशंसक उन्हें स्कूटर उपनाम से पुकारते थे। मैदान में उन्हें देखने भीड़ उमड़ पड़ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed