{"_id":"5c26080dbdec2256db0621c8","slug":"himachal-s-daughters-in-semi-finals-by-winning-nine-consecutive-cricket-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार नौ मैच जीतकर सेमीफाइनल में हिमाचल की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार नौ मैच जीतकर सेमीफाइनल में हिमाचल की बेटियां
Fri, 28 Dec 2018 04:55 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 28 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
सीनियर वुमन वनडे लीग टूर्नामेंट में कप्तान सुषमा वर्मा के नेतृत्व में उम्दा प्रदर्शन कर टीम ने लगातार नौ मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। 9वें मैच में मुंबई की टीम को छह विकेट से हराकर हिमाचल ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश पाया है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के पूल-सी में हिमाचल टीम ने लगातार नौ मैच जीतकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। हिमाचल ने अब तक उत्तर प्रदेश, ओड़िसा, मध्य प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, राजस्थान और झारखंड और मुंबई को हराया है।
विज्ञापन
हिमाचल के अलावा आंध प्रदेश, रेलवे और बंगाल की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। टूर्नामेंट में हिमाचल का नेतृत्व विकेट कीपर सुषमा वर्मा कर रही हैं। सुषमा वर्मा टीम इंडिया की सदस्य भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन