{"_id":"5ffdd3588ebc3e2f84645652","slug":"himachal-s-daughter-mrinal-joshi-gave-speech-at-national-youth-parliament-festival-pm-modi-praised","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटी ने राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में दिया भाषण, पीएम मोदी ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की बेटी ने राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में दिया भाषण, पीएम मोदी ने की तारीफ
Tue, 12 Jan 2021 10:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
छात्रा मृणाल जोशी ने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की बेटी और शिमला के संजौली कॉलेज की छात्रा मृणाल जोशी ने राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में गरीबी को दूर करने संबंधी सराहनीय भाषण देकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन
इस पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की बेटी के भाषण को सुनने के लिए आमजन का आह्वान किया है। वह विशेष तौर पर इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। बेटी मृणाल को वह इसके लिए शुभकामनाएं भी देते हैं। युवा संसद उत्सव नई दिल्ली से आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में बीए प्रथम वर्ष की एनएसएस स्वयंसेवी छात्रा मृणाल जोशी ने चार जनवरी को हुई राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी टॉप किया था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कहा कि कॉलेज की मृणाल पर कॉलेज और प्रदेश को नाज है। छात्रा ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश भर में नाम कमाया है। उन्होंने मृणाल को बधाई दी।
विज्ञापन