फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's cycle mechanic's daughter ranked 142 in the country in NIPER JEE exam

NIPER JEE: नाइपर परीक्षा में हिमाचल के साइकिल मेकेनिक की बेटी का देश में 142वां रैंक

Thu, 23 Jun 2022 10:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 10:41 PM IST
सार

रायपुर सहोड़ा निवासी हरीश चंद्र की सबसे छोटी बेटी प्रिया का वीरवार को घर पहुंचने पर दादा छज्जू राम, दादी भगवती देवी और पिता हरीश चंद्र ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। नंगल पंजाब के शिवालिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी की छात्रा प्रिया ने इससे पहले भी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया था। 

विज्ञापन
Himachal's cycle mechanic's daughter ranked 142 in the country in NIPER JEE exam
प्रिया ने नाइपर परीक्षा में 142वां रैंक प्राप्त किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले मैहतपुर की बेटी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एंड रिसर्च (नाइपर) की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 142वां रैंक हासिल किया है। रायपुर सहोड़ा निवासी हरीश चंद्र की सबसे छोटी बेटी प्रिया का वीरवार को घर पहुंचने पर दादा छज्जू राम, दादी भगवती देवी और पिता हरीश चंद्र ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। नंगल पंजाब के शिवालिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी की छात्रा प्रिया ने इससे पहले भी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन


नाइपर टेस्ट से पहले प्रिया ने जीपेट का टेस्ट पास किया था। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर नाइपर टेस्ट में 142वां रैंक हासिल किया है। साल 2018 में प्रिया 12वीं कक्षा में थीं तो उनकी माता उषा देवी का निधन हो गया था। इसके बाद घर का सारा कामकाज संभालते हुए प्रिया ने पढ़ाई जारी रखी। पिता हरीश चंद्र रेलवे रोड मैहतपुर में 40 साल से साइकिल मेकेनिक की दुकान चला रहे हैं। प्रिया का अगला लक्ष्य एम फार्मा करने का है। बताती हैं कि उन्होंने अब तक की परीक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed