{"_id":"632b0f2617fc7c765a66c0c3","slug":"himachal-s-cricketer-renuka-selected-in-team-india-for-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: एशिया कप के लिए हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका को टीम इंडिया में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asia Cup: एशिया कप के लिए हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका को टीम इंडिया में चयन
Wed, 21 Sep 2022 07:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:03 PM IST
सार
बीसीसीआई ने बुधवार को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम में हिमाचल की रेणुका ठाकुर को भी जगह दी गई है। वह भारतीय पेस आक्रमण की अगुवाई करेंगी।
विज्ञापन
रेणुका सिंह ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर टी-20 महिला एशिया कप में टीम इंडिया से खेलेंगी। प्रतियोगिता एक अक्तूबर से बांग्लादेश में खेली जाएगी। बीसीसीआई ने बुधवार को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम में हिमाचल की रेणुका ठाकुर को भी जगह दी गई है। वह भारतीय पेस आक्रमण की अगुवाई करेंगी। टीम में चयन के साथ रेणुका के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रेणुका पहली बार एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। रेणुका फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम के साथ हैं।
विज्ञापन
टीम यहीं से बांग्लादेश के लिए जाएगी। प्रतियोगिता में भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ है। इसके बाद सात अक्तूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भारत को खेलना है। एशिया कप रेणुका के लिए इस बार खास रहने वाला है। भारतीय तेज गेंदबाजी की लंबे समय तक अगुवाई करने वाली झूलन गोस्वामी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ऐसे में तेज गेंदबाजी का दारोमदार इस बार रेणुका पर रहेगा।
विज्ञापन