फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's BSF officer committed suicide by shot himself in puch

हिमाचल के बीएसएफ अफसर ने गोली मार की खुदकुशी

Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ/मेंढर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ/मेंढर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Himachal's BSF officer committed suicide by shot himself in puch

जम्मू-कश्मीर की बालाकोट तहसील में नियंत्रण रेखा पर तैनात हिमाचल के एक बीएसएफ अधिकारी ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


मृतक बीएसएफ की 72वीं बटालियन की डी कंपनी में तैनात एएसआई सतपाल जायसवाल (50) मंडी जिला के सिमस गांव के रहने वाले थे। बुधवार सुबह सुबह 9:20 बजे भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित साबरागली में बीएसएफ की चौकी 482 पर अचानक गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन


वहां तैनात अन्य जवान तुरंत मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां एएसआई सतपाल को खून में लथपथ पाया। साथी जवान उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बीएसएफ ने अपनी कानूनी कार्रवाई के बाद देर शाम शव का मेंढर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। वीरवार तड़के सैन्य सम्मान के साथ सतपाल का शव उनके पैतृक घर भेजा जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एएसआई की आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed