फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal’s Aryan Harnot to play an intriguing role in a new show

हिमाचल: आर्यन हरनोट नए शो में निभाएंगे दिलचस्प किरदार, प्रदेश की संस्कृति-परंपराओं पर फिल्म बनाना सपना

Sat, 24 Oct 2026 02:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 02:58 PM IST
सार

अपने नए शो और किरदार को लेकर आर्यन हरनोट खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह मुस्लिम पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है, जिसमें वह पहली बार एक मुस्लिम किरदार निभाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal’s Aryan Harnot to play an intriguing role in a new show
अभिनेता आर्यन हरनोट । - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता आर्यन हरनोट जल्द ही नए टीवी शो में एक नए और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे।  इस शो की निर्माता गुल खानन हैं, जबकि इसका निर्देशन श्रवण कुमार रॉय करेंगे। आर्यन इससे पहले इसी प्रोडक्शन के शो में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।  अपने नए शो और किरदार को लेकर आर्यन हरनोट खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह मुस्लिम पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है, जिसमें वह पहली बार एक मुस्लिम किरदार निभाने जा रहे हैं। उनके किरदार का नाम नवाज है। आर्यन के मुताबिक, किसी भी अभिनेता के लिए अलग-अलग पृष्ठ भूमियों और व्यक्तित्वों वाले किरदार निभाना एक चुनौतीपूर्ण और सीखने वाला अनुभव होता है। वह इस नए अवसर को लेकर उत्साहित हैं और इसे अपने अभिनय सफ़र का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हैं। उनका कहना है कि मुंबई की टेलीविजन इंडस्ट्री में उन्हें विविधतापूर्ण किरदार निभाने के अवसर मिले हैं, जिसके लिए वह स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

 हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और खूबसूरत परिवेश पर बनाना चाहते हैं फिल्म
टेलीविजन की दुनिया में आर्यन हरनोट इससे पहले भी अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया है। अभिनय के साथ-साथ आर्यन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह अब तक दो शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर 20 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। आर्यन का सपना आने वाले समय में एक ऐसी फिल्म बनाने का है, जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और खूबसूरत परिवेश को एक नए नजरिए के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जा सके। वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म के जरिए हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान मिले और दर्शकों को प्रदेश की अनूठी दुनिया से रूबरू होने का अवसर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed