फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's 4.06 lakh account holders excluded from accident insurance benefit of Rs 2 lakh

Accident Insurance: हिमाचल के 4.06 लाख खाताधारक दुर्घटना बीमा लाभ से बाहर, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Sep 2023 10:59 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 10:59 AM IST
सार

प्रदेश के 4.06 लाख बैंक खाताधारक दो लाख रुपये दुर्घटना बीमा कवर से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal's 4.06 lakh account holders excluded from accident insurance benefit of Rs 2 lakh
बीमा(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 4.06 लाख बैंक खाताधारक दो लाख रुपये दुर्घटना बीमा कवर से बाहर हो गए हैं। इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जारी हुए रुपे कार्ड का इन खाताधारकों ने एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया। योजना में स्पष्ट है कि खाताधारक रुपे कार्ड एक बार भी इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेश में 12 लाख रुपे कार्ड में से आठ लाख ही सकि्रय हैं। इन आठ लाख उपभोक्ताओं को लाभ लेना है तो रुपे कार्ड एक्टिव करना होगा। लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देने के लिए केंद्र ने ये खाते खुलवाए थे, लेकिन सहकारी बैंकों के 13.99 व निजी के 25.14% खाते जीरो बैलेंस हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने यह योजना शुरू की थी। प्रदेश में 30 जून तक 18,41,218 बैंक खाते खुले हैं। इनमें से 1,15,442 खाते जीरो बैलेंस हैं। 6.38% में लेनदेन नहीं हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 7.40% बैंक खाते जीरो बैंलेंस हैं। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के 17.67 और राज्य सहकारी बैंक के 14.60% खाते जीरो बैलेंस हैं। रिजर्व बैंक से बैंकों को ये खाते खोलने का लक्ष्य मिलता है। ऐसे में आशंका है कि लक्ष्य पूरा करने के लिए कई फर्जी खाते खोले हैं। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति इसकी भी जांच कर सकती है।
विज्ञापन

 

किन्नौर में सबसे ज्यादा जीरो बैलेंस खाते

किन्नौर में सबसे ज्यादा 12.71%, शिमला में 9.94, बिलासपुर में 5.84, चंबा में 4.43, हमीरपुर में 5.09, कांगड़ा में 5.78, कुल्लू में 5.80, सिरमौर में 8.34, सोलन में 8.19, ऊना में 6.30 और मंडी में 4.25% खाते जीरो बैलेंस हैं।
 

22 में से 18 खाते जीरो बैलेंस

 एक निजी बैंक ऐसा है, जिसने कुल 22 खाते खोले, उनमें 18 जीरो बैलेंस हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक के 25.99%, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 39.10, इंडियन बैंक के 16.11, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 15.57 और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 14.77% खाते जीरो बैलेंस के हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed