फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal: Ruling and opposition parties unite against Chitta, raise slogans in the Assembly premises

Himachal: सफेद जहर के खिलाफ सत्ता पक्ष और विपक्ष की संयुक्त मोर्चेबंदी, मिलकर लगाए चिट्टे को भगाना है के नारे

Fri, 05 Dec 2025 02:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Dec 2025 02:00 PM IST
सार

विधानसभा शीत सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट नजर आए। 

विज्ञापन
himachal: Ruling and opposition parties unite against Chitta, raise slogans in the Assembly premises
चिट्टा के खिलाफ एकजुट हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

चिट्टे (सफेद जहर) के खिलाफ तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने संयुक्त मोर्चेबंदी की। भोजनावकाश के बाद कांग्रेस विधायक दल और भाजपा विधायक दल परिसर में इकट्ठे हुए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर साथ-साथ खड़े हुए। साथ में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी थे। पीछे दोनों विधायक दलों के सदस्य एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। दोनों दलों ने चिट्टे को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दोनों ही विधायक दलों ने चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है...के नारे भी लगाए।

विज्ञापन


Trending Videos

सीएम ने कहा कि युवा पीढ़ी को जागरूक करना है और इसकी शुरुआत 15 नवंबर को शिमला से वाॅकथॉन से की गई। चिट्टे के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाई शुरू की गई है। विपक्ष ने भी इस लड़ाई में सहयोग दिया है। प्रदेशभर में सत्ता और विपक्ष के विधायकों के साथ मिलकर वॉकथॉन की जाएंगी। चिट्टे की लत युवाओं को नशे की आदी बनाती है। युवाओं को बचाने की चुनौती हमारी है और चिट्टे की सूचना देने के लिए इनाम की घोषणा सरकार ने की है। चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों की लिस्ट बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में एक ग्राम सभा चिट्टे को लेकर करेंगे। चिट्टे के मामलों को लेकर पंचायतों का वर्गीकरण किया है, जिनमें जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। चिट्टा मामलों की गुप्त सूचना देने वालों की जानकारी उजागर करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ एक स्वर में आवाज उठाने की आवश्यकता है। नशे से युवा को कैसे बचाएं, इस दिशा में प्रदेश सहित केंद्र सरकार के स्तर पर विचार किया जा रहा है। विपक्ष ने प्रदेश सरकार को स्पष्ट किया है कि इस मामले में पूरा सहयोग किया जाएगा। सत्ता और विपक्ष दोनों चलते रहेंगे, लेकिन यह मुद्दा राजनीति से हटकर है, क्योंकि यह प्रदेश में चिंता का विषय है। सभी को इसके खिलाफ चलाए अभियान में जुड़ना होगा। जनता ने जिस प्रकार स्वच्छता के अभियान को जन आंदोलन बनाया था, उसी तरह अब चिट्टा के खिलाफ भी जनता सहयोग करे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा कार्यकाल में ज्वाइंट इंफॉर्मेशन ऑपरेशन की आवश्यकता थी और इसे शुरू किया था।
विज्ञापन

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शुरू की निर्णायक लड़ाई : मुकेश
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ मौजूदा सरकार ने निर्णायक लड़ाई शुरू की है। इसे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शुरू किया है और उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को बचाना है। चिट्टा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साजिश का हिस्सा है, क्योंकि यह बाहरी देशों से प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में पहुंचने के बाद हिमाचल में पहुंचता है। शुरुआत में यह बॉर्डर एरिया की समस्या थी, जो अब दूरदराज के क्षेत्र की समस्या भी बनी है। इसके खिलाफ अब इकट्ठे होकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed