फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Robotic surgery fees at Super Specialty Hospital Chamiyana have risen by several thousand rupees, ma

हिमाचल: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में रोबोटिक सर्जरी की फीस इतने हजार बढ़ी, महंगा हुआ इलाज

Tue, 24 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी की फीस 20 हजार रुपये बढ़ा दी है। मरीजों को 30 हजार के बजाय अब 50 हजार रुपये चुकाने होंगे। 

विज्ञापन
Himachal: Robotic surgery fees at Super Specialty Hospital Chamiyana have risen by several thousand rupees, ma
एआईएमएसएस अस्पताल चमियाना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एआईएमएसएस) चमियाना में रोबोटिक सर्जरी महंगी हो गई है। अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी की फीस 20 हजार रुपये बढ़ा दी है। मरीजों को 30 हजार के बजाय अब 50 हजार रुपये चुकाने होंगे। अस्पताल ने सर्जरी की बढ़ी हुई दरें लागू कर दी हैं। आरकेएस से मंजूरी के बाद गुपचुप तरीके से रोबोटिक सर्जरी की फीस बढ़ाई गई है। चमियाना अस्पताल में पिछले साल अगस्त में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई थी। रोबोटिक सर्जरी की पूर्व में तय की गई 30 हजार फीस को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। रोबोटिक सर्जरी को प्रदेश सरकार की हिम केयर और केंद्र सरकार की आयुष्मान बीमा योजना भी कवर नहीं करती है, इसलिए बढ़ी दरों का सीधा असर मरीज पर पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि सर्जरी का आधा खर्च अभी भी प्रदेश सरकार वहन कर रही है, चूंकि एक रोबोटिक सर्जरी पर औसतन एक लाख का खर्च आता है, इसलिए अस्पताल प्रशासन ने फीस 30 से 50 हजार की है।

विज्ञापन

जनरल वार्ड में भर्ती मरीज से 50 हजार और स्पेशल वार्ड में भर्ती मरीज को 80 हजार में सर्जरी करवानी पड़ रही है। अब तक चमियाना में 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी हो चुकी हैं। इसमें प्रोस्टेट, किडनी, ट्यूमर जैसी सर्जरी शामिल हैं। उधर, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भी रोबोटिक सर्जरी की फीस बढ़ाने की तैयारी है। आईजीएमसी में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी से आई फ्री किट हो रही खत्म, अभी और बढ़ सकती है फीस
अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के लिए रोबोट के साथ आई दो सौ किट में से 150 से अधिक लग चुकी हैं। सर्जरी में उपयोग होने वाले उपकरण, मेंटेनेंस और अन्य सामान महंगा होता है। रोबोट मशीन की नियमित सर्विसिंग और तकनीकी सपोर्ट पर एक लाख तक खर्च आता है। ऐसे में और फीस बढ़ सकती है।

विज्ञापन

रोबोटिक सर्जरी आम सर्जरी से महंगी होती है, चूंकि इसमें उपयोग होने वाले उपकरण और अन्य सामान महंगा होता है। इसलिए प्रति सर्जरी 50 हजार फीस तय की गई है।- डाॅ. सुधीर शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, चमियाना अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed