{"_id":"617fdae6d87f393e30553255","slug":"himachal-road-transport-corporation-will-run-212-extra-buses-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर 212 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा हिमाचल पथ परिवहन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर 212 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा हिमाचल पथ परिवहन निगम
Mon, 01 Nov 2021 05:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:50 PM IST
सार
हिमाचल पथ परिवहन निगम मंगलवार से बाहरी राज्यों से हिमाचल और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें चलाना शुरू कर देगा। यह बसें तीन नवंबर तक चलेंगी। अभी 212 बसें चलाने का फैसला लिया गया है, सवारियां ज्यादा होने पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम मंगलवार से बाहरी राज्यों से हिमाचल और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें चलाना शुरू कर देगा। यह बसें तीन नवंबर तक चलेंगी। अभी 212 बसें चलाने का फैसला लिया गया है, सवारियां ज्यादा होने पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। निगम प्रबंधन की ओर से इसका शेड्यूल तैयार किया गया है। दिवाली के दिन चार नवंबर को भी एचआरटीसी ऑन डिमांड बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए भेजेगा। निगम प्रबंधन ने दिवाली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दिवाली पर शाम को 5 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लांग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जाएगा। बसों में सीट के मुताबिक ही सवारियों को बैठना होगा। बसों के भीतर सवारियां खड़ी नहीं रहेंगी। परिवहन निगम ने चालक परिचालकों को निर्देश दिए है कि वह बिना मास्क के सवारियों को न बैठाएं। इसके अलावा जिस व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हो, उसे बस में बैठने के लिए मना करें।
विज्ञापन
दिल्ली आने-जाने के लिए
डिपो दो नवंबर तीन नवंबर वाल्वो बस
हमीरपुर 5 6
देहरा 4 4 1
ऊना 4 6
बिलासपुर 3 4
सरकाघाट 2 2
कुल्लू 1 1 2
बैजनाथ 4 4
पालमपुर 4 6
नगरोटा 4 5
धर्मशाला 3 4 1
पठानकोट 0 2
चंबा 0 1
नाहन 0 2
सोलन 0 2
शिमला 0 0 1
चंडीगढ़ आने - जाने के लिए
चंबा 3 2
धर्मशाला 3 2
बैजनाथ 3 2
पालमपुर 3 2
नगरोटा 3 2
पठानकोट 2 2
देहरा 3 2
हमीरपुर 3 2
ऊना 3 3
बिलासपुर 4 5
कुल्लू 2 2
मंडी 3 3
सुंदरनगर 3 3
सरकाघाट 3 3
परवाणू 2 2
रामपुर 0 2
नाहन 0 2
शिमला ग्रामीण 0 1
शिमला लोकल 0 1
तारादेवी 0 1
रोहडू 0 1
सोलन 3 5
बद्दी से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए
बद्दी से मनाली, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, और ऊना के लिए दो नवंबर को आठ बसें और तीन नवंबर को 20 बसें चलाई जाएंगी।