फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Road Transport Corporation will recruit 332 drivers, know the last date of application

खुले नौकरी के द्वार: हिमाचल पथ परिवहन निगम में होगी 332 चालकों की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Mon, 06 Dec 2021 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Dec 2021 07:58 PM IST
सार


हिमाचल पथ परिवहन निगम परिचालकों की भर्ती के बाद अब 332 चालकों की भर्ती करने जा रहा है। भर्ती होने वाले चालकों को तीन साल तक अनुबंध पर रखा जाएगा। यदि अनुबंध काल दो साल का होता है तो यह भी दो साल बाद नियमित होंगे। इन्हें 8310 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। 
 

विज्ञापन
Himachal Road Transport Corporation will recruit 332 drivers, know the last date of application
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) परिचालकों की भर्ती के बाद अब 332 चालकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को परिवहन निगम कार्यालय में 27 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। जनजातीय क्षेत्रों में आवेदन करने की छूट रहेगी। इन क्षेत्रों के उम्मीदवार पांच जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के भरे जाने से निगम में चालकों की कमी दूर हो जाएगी। कुल 332 में से 171 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे। इसमें 106 पद सामान्य वर्ग, 32 पद सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 10 पद स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और 23 पद सामान्य वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगे। 57 पदों को अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


इन पदों में से 45 पद अनुसूचित जाति वर्ग, नौ पद अनुसूचित जाति के बीपीएल श्रेणी के उम्मीदवार और तीन पद अनुसूचित जाति के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित रखे हैं। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 17 पद आरक्षित है। इनमें से 11 पद अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए है। इसमें छह पद अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 87 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से 67 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवारों और चार पद स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित है। 

विज्ञापन

तीन साल तक अनुबंध पर होगी तैनाती

एचआरटीसी में चालकों को तीन साल तक अनुबंध पर रखा जाएगा। यदि अनुबंध काल दो साल का होता है तो यह भी दो साल बाद नियमित होंगे। इन्हें 8310 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। 18 से 45 साल उम्र के उम्मीदवार चालक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। तीन साल का अनुभव जरूरी होगा। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य किया गया है। चालक के पास भारी परिवहन वाहन (एचटीवी) चलाने का लाइसेंस होना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed