{"_id":"6075cd6f47050b4cdb639213","slug":"himachal-road-transport-corporation-buses-will-not-stop-at-dhabas-of-haryana-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के ढाबों पर नहीं रुकेंगी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के ढाबों पर नहीं रुकेंगी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें, ये है वजह
Tue, 13 Apr 2021 10:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) प्रबंधन ने हरियाणा में लगाए गए नाइट कर्फ्यू के चलते निगम की बसों के रात के खाने के लिए हरियाणा के ढाबों पर रुकने पर रोक लगा दी है। मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों में रात नौ से सुबह पांच बजे के बीच हरियाणा के किसी भी ढाबे पर बसों को नहीं रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। हरियाणा में एचआरटीसी ने पांच ढाबों को खाने के लिए अधिकृत कर रखा है।
विज्ञापन
हालांकि हरियाणा से होते हुए बसों की आवाजाही सामान्य रहेगी। हिमाचल से दिल्ली के लिए विभिन्न डिपो की करीब सवा दो सौ बसें संचालित होती हैं। इनमें से अधिकांश की नाइट सर्विस है। हरियाणा के करनाल में एचआरटीसी की ओर से अधिकृत ढाबों पर सामान्य और लग्जरी बसें रात के खाने के लिए रुकती हैं। एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि नाइट कर्फ्यू के चलते बसों को हरियाणा के ढाबों पर नहीं रुकने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा से होते हुए बसों की आवाजाही सामान्य रहेगी।
विज्ञापन