फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Road accident on Tahliwal-Santoshgarh road, three dead, two seriously injured

Himachal: टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 20 Nov 2025 10:09 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Nov 2025 10:09 AM IST
सार

ऊना में बुधवार देर रात टाहलीवाल-संतोषगढ़ सड़क पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Himachal: Road accident on Tahliwal-Santoshgarh road, three dead, two seriously injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना में बुधवार देर रात टाहलीवाल-संतोषगढ़ सड़क पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क की ओर मुड़ रहे एक ट्राले को टाहलीवाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दाैरान कार में कुल पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है। मृतक महिला लुधियाना निवासी बताई जा रही है, जबकि हादसे में दम तोड़ने वाले दोनों युवक गांव पूना के रहने वाले थे। बाकी दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक को हालत नाजुक होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला के गांव टाहलीवाल में आज सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।  उप-मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed