फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Relief news, sex ratio in the state increased from 947 to 964

हिमाचल: राहत भरी खबर, प्रदेश में 947 से बढ़कर 964 पहुंचा लिंगानुपात

Sat, 17 May 2025 11:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 May 2025 11:41 AM IST
सार

दो वर्षों में लिंगानुपात 947 से बढ़कर 964 पहुंच गया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बालिकाओं, महिलाओं और प्रारंभिक शिक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश में अनेक कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal: Relief news, sex ratio in the state increased from 947 to 964
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के लिए राहत भरी खबर है। दो वर्षों में लिंगानुपात 947 से बढ़कर 964 पहुंच गया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बालिकाओं, महिलाओं और प्रारंभिक शिक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश में अनेक कदम उठाए गए हैं। आर्थिक परिस्थितियों के कारण वंचित परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक में योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं में से एक इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना है। इस योजना का उद्देश्य बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली लड़कियों का देर भविष्य उज्ज्वल करना है। योजना के तहत प्रदेश सरकार बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली प्रत्येक लड़की के जन्म के समय 25,000 रुपये की राशि बीमा कंपनी के पास जमा करवाई जाएगी।  इस योजना में माता-पिता दोनों के लिए 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवरेज भी शामिल है।

विज्ञापन


योजना के तहत बीमा की मैच्योरिटी पर यह राशि बालिका को 18 वर्ष की आयु से 27 वर्ष की आयु तक उसकी इच्छानुसार प्रदान की जाएगी। सरकार की यह नई पहल बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं जैसे बेटी है अनमोल इत्यादि को संबल प्रदान करेगी। कामकाजी महिलाओं की मदद के लिए सरकार की ओर से सोलन, नेरी, दडूही, पालमपुर, लुथान, बद्दी, गगरेट, नगरोटा बगवां, चनौर औद्योगिक क्षेत्र और सोलन में मेडिकल डिवाइस पार्क सहित 13 नए कामकाजी महिला छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। 132 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ये छात्रावास महिलाओं के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की जरूरत को पूरा करने में सहायक साबित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में नौनिहालों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed