फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal refuses to give 516 seats for internship to medical graduates from abroad

Himachal News: विदेश से मेडिकल स्नातकों को इंटर्नशिप के लिए 516 सीटें देने से हिमाचल का इनकार

Sun, 12 Mar 2023 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Mar 2023 10:58 AM IST
सार

एनएमसी ने विदेश से आए मेडिकल स्नातकों को इंटर्नशिप के लिए 516 सीटें देने के निर्देश जारी किए हैं, मगर हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य शिक्षा निदेशालय ने इससे साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal refuses to give 516 seats for internship to medical graduates from abroad
मेडिकल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने विदेश से आए मेडिकल स्नातकों को इंटर्नशिप के लिए 516 सीटें देने के निर्देश जारी किए हैं, मगर हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य शिक्षा निदेशालय ने इससे साफ इनकार कर दिया है। निदेशालय ने एमएमसी को पत्र लिखकर इतनी सीटें नहीं दे पाने की बात की है। इससे रूस, चीन, यूक्रेन जैसे देशों से डॉक्टरी करने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है, जो हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन

एनएमसी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन, चंबा, मंडी और हमीरपुर के लिए विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए 129-129 सीटें रखने को कहा है।

नाहन मेडिकल कॉलेज में 2016 और अन्य तीनों कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई 2017 से शुरू हुई थी। इन नए कॉलेजों के लिए कुल विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए इंटर्नशिप करने के लिए 516 सीटें दशाई गई हैं। इससे विदेशों से मेडिकल स्नातक का कोर्स पूरा करने के बाद इंटर्नशिप करने के इच्छुक अभ्यर्थियोें की उम्मीद बढ़ी थी कि उन्हें अच्छा अवसर मिला। जब वे आवेदन करने लगे तो मालूम हुआ कि उनकी उम्मीदों से बहुत कम सीटें उन्हें इंटर्नशिप के लिए मिलने वाली हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज ने तो अपने स्तर पर ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आठ सीटें अधिसूचित कर दी हैं।
विज्ञापन


इन देशों से मेडिकल स्नातक डिग्री लेने के बाद देना पड़ती है परीक्षा
हिमाचल प्रदेश से जॉर्जिया, आर्मेनिया, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, चीन, यूक्रेन, नेपाल, मॉरिशस, फिलीपींस आदि देशों में जाकर जो अभ्यर्थी मेडिकल स्नातक की डिग्री लेकर आए हैं, उन्हें एक प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है। उसके बाद ही वे इंटर्नशिप के लिए पात्र होते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया, यूके, अमेरिका आदि के लिए यह परीक्षा नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएमसी को शायद गलती लग गई है। इतनी सीटें किसी भी सूरत में नहीं दी जा सकती हैं। इंटर्नशिप के लिए हमारे पास अपने मेडिकल स्नातक भी होंगे। एनएमसी को स्पष्टीकरण भेजा गया है। - डा. रमेश भारती, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed