{"_id":"5d5adc218ebc3e89d97ccdc3","slug":"himachal-receives-184-percent-more-rainfall-than-normal-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एक हफ्ते में सामान्य से 184 फीसदी अधिक बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एक हफ्ते में सामान्य से 184 फीसदी अधिक बरसे बादल
Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में एक सप्ताह में मानसून सीजन में अभी तक की सबसे अधिक बारिश हुई है। पिछले सात दिनों में प्रदेश में सामान्य से 184 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। अगस्त माह में अभी तक सूबे में सामान्य से 51 फीसदी अधिक बादल बरसे। अगस्त में 274.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
18 और 19 अगस्त को हुई बारिश से मानसून सीजन की औसत में बड़ा सुधार आया है। 17 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। दो दिनों तक जारी मूसलाधार बारिश से 13 फीसदी की कमी दूर हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार शाम तक प्रदेश में एक जून से 19 अगस्त तक सामान्य से दो फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, ऊना और शिमला जिला में मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
