{"_id":"59be7aee4f1c1b27688b5029","slug":"himachal-rampur-cm-virbhadra-singh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र बोले- बहरूपियों के बहकावे में न आएं लोग, पार्टी में सब ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र बोले- बहरूपियों के बहकावे में न आएं लोग, पार्टी में सब ठीक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच कई बहरूपिये पहुंचने वाले हैं। उनमें से कुछ यहां के और कई बाहर से होंगे। लोग उनसे सावधान रहें। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास प्राथमिकता के आधार पर किया है।
विज्ञापन
ऐसे में किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई कलह नहीं। कांग्रेस चुनाव में एकजुट होकर विपक्ष का सामना करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूर्ण दायित्व के साथ काम किया है। कांग्रेस के जो भी इससे पहले मुख्यमंत्री रहे, उनमें रामलाल ठाकुर, डॉ. परमार सभी ने प्रदेश के लिए काम किया है।
विज्ञापन
