फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Rajya Sabha seat polling latest update today, cross voting, cm sukhvinder sukhu

Himachal: हिमाचल से राज्यसभा सदस्य के लिए पहले हुई क्रॉस वोटिंग, फिर पर्ची से जीते भाजपा के हर्ष महाजन

Tue, 27 Feb 2024 09:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 09:25 PM IST
सार

विधानसभा परिसर में राज्यसभा की एक सीट के लिए आज मतदान हुआ। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन के बीच मुकाबला है।चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने की चर्चा है। 

विज्ञापन
himachal Rajya Sabha seat polling latest update today, cross voting, cm sukhvinder sukhu
राज्यसभा की एक सीट के लिए विधानसभा परिसर में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा के चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार को झटका लगा है। क्रॉस वोटिंग से हर्ष महाजन राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। कुल 68 विधायकों में से कांग्रेस को 34 और भाजपा को भी 34 विधायकों ने वोट डाला। शाम 5:00 बजे शुरू हुई मतगणना में 34-34 वोट होने के बाद यह नतीजा देर शाम तक अटका रहा। करीब 7:45 बजे पर्ची सिस्टम से भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया। कांग्रेस के प्रत्याशी केंद्रीय नेता अभिषेक मनु सिंघवी यह चुनाव हार गए। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की यह एक सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बतौर राज्यसभा सांसद कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई थी।

विज्ञापन


मंगलवार को राज्यसभा सदस्य के लिए मतदान सुबह 9:00 बजे शुरू हो गया। इसके बाद शाम 5:00 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार में वर्तमान में 40 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 25 विधायक हैं। 3 निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। मतदान के बाद भाजपा के पक्ष में वोट करने वाले कांग्रेस के 6 विधायक और 3 निर्दलीय विधायक सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के सुरक्षा घेरे में पंचकूला पहुंचाए गए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही। बजट सत्र के 11वें दिन की कार्यवाही में इससे गतिरोध बना रहा। 13वें दिन गुरुवार को सरकार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पारित किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष महाजन ने ये कहा
वहीं, राज्यसभा के भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कहा है कि कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं और घबराए हुए हैं। इसलिए वह आश्वस्त हैं। कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई है। कुछ कांग्रेस विधायक सरकार से नाराज हैं और कुछ उनके  नजदीकी दोस्त हैं। उधर, भाजपा का दावा है कि सरकार बहुमत खो चुकी है। 

तबीयत सुधरने पर वोट देने सीएम के हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचे विधायक सुदर्शन बबलू
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदर्शन बबलू मंगलवार को तबीयत सुधरने के बाद राज्यसभा के लिए मतदान करने शिमला रवाना हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के जरिये शिमला पहुंचाया गया। इस दौरान उनका उपचार कर रहे चिकित्सक भी विधायक के साथ मौजूद रहे।  विधायक सुदर्शन बबलू की तबीयत सोमवार दोपहर को अचानक बिगड़ गई थी। घर से थोड़ी दूरी पर रास्ते में नंदपुर गांव में उन्होंने क्रॉस रोड कॉफी हाउस में कुछ लोगों व विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की। लोगों से बातचीत के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंब लेकर जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होशियारपुर के निजी अस्पताल लेकर जाया गया। 

इस संकट की घड़ी से मजबूत होगी कांग्रेस : प्रतिभा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में किसी ने कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। यह डिनर था। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस इसमें विजयी होगी। संकट की घड़ी जरूर है। एक उम्मीदवार भाजपा ने दिया है और उनको लगता है कि केंद्र सरकार का आशीर्वाद है। वह बहुत आश्वस्त होकर फील्ड में निकले हैं। सच बात यह है कि सरकार को बनाने की बात थी तो जितने भी विधायक जीतकर आए तो उन्हें आशा थी कि उन्हें कुछ न कुछ जरूर बनाया जाएगा। जैसे राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को हराया। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। उन्हें भरोसा भी दिलाया गया है कि वक्त आएगा तो उन्हें स्थान दिया जाएगा। इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। भाजपा तो डराने के लिए और बल दिखाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें करेगी। तस्वीर जल्दी साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed