फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal rajpatrit karamchari mahasangh adhyaksh statement on JCC meeting announcements by cm jairam thakur

इंद्र ठाकुर बोले- कर्मचारियों के साथ हुआ सिर्फ मजाक, सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए बनाया गया था यह फ्रंट

Sat, 27 Nov 2021 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Nov 2021 06:17 PM IST
सार

राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा कि कमेटियां बनाने की बात की गई है, सबको मालूम है कि सरकार का यह अंतिम वर्ष है और कमेटियां बनती हैं। यह सदा से ऐसा ही होता आया है। बाद में उनका कोई औचित्य नहीं रह जाता है।

विज्ञापन
himachal rajpatrit karamchari mahasangh adhyaksh statement on JCC meeting announcements by cm jairam thakur
राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने जेसीसी की बैठक को कर्मचारियों के साथ मजाक बताया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को हुई बैठक में जेसीसी का औचित्य ही खत्म कर दिया है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने कहा कि जेसीसी बैठक में मुख्यमंत्री का भाषण नहीं होता था, बल्कि इसमें एजेंडे पर चर्चा की जाती थी। सरकार का पक्ष मुख्यमंत्री रखते थे।

विज्ञापन


यह बैठक सचिवालय के सम्मेलन हाल में होती थी, जिसे बदलकर पीटरहॉफ में कर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री से स्पीच करवाई गई। कोई एजेंडा डिस्कस नहीं किया गया। यह कर्मचारियों के साथ छलावा करने का षड्यंत्र था। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पे कमीशन लागू करने की बात कही है, लेकिन कौन सा पे कमीशन लागू किया जाएगा, इस बारे में स्पष्ट नहीं बताया। दो वर्ष अनुबंध अवधि भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट था और जेसीसी का मुद्दा नहीं था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कमेटियां बनाने की बात की गई है, सबको मालूम है कि सरकार का यह अंतिम वर्ष है और कमेटियां बनती हैं। यह सदा से ऐसा ही होता आया है। बाद में उनका कोई औचित्य नहीं रह जाता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की बात करती, कांट्रेक्ट को समाप्त करने की बात करती, सेवा नियमों में बदलाव करती और ग्रीष्मकालीन भत्ते की घोषणा करती तो कर्मचारी सरकार का स्वागत करते। यह फ्रंट तो सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed