फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   57% of HPV vaccination target achieved in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में एचपीवी टीकाकरण का 57 फीसदी लक्ष्य पूरा

Fri, 23 Oct 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
57% of HPV vaccination target achieved in Bilaspur
2735 के लक्ष्य के मुकाबले 1557 बेटियों को लगी वैक्सीन, 1178 का टीकाकरण बाकी
विज्ञापन

सीएमओ की अभिभावकों से अपील, बेटियों को जरूर लगवाएं वैक्सीन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिलासपुर जिले में अब तक 57 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ है। 22 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक जिले में निर्धारित 2,735 के लक्ष्य के मुकाबले 1,557 बेटियों का टीकाकरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी 1,178 बेटियों का टीकाकरण करना बाकी है। अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के साथ अभिभावकों का सहयोग भी जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने अभिभावकों से अपनी पात्र बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण करवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। सीएमओ डॉ. शशि दत्त शर्मा ने कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य हर परिवार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति में आने के बजाय स्वास्थ्य कर्मियों से सही जानकारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पात्रता, उम्र और वैक्सीन से संबंधित जानकारी स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त कर पात्र बेटियों का टीकाकरण करवाएं। जागरूकता और जनसहयोग से अभियान के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
झंडूता में सबसे अधिक टीकाकरण
जिले के चार स्वास्थ्य खंडों में झंडूता में सबसे अधिक 522 बेटियों का टीकाकरण किया गया है। घुमारवीं में 478, मार्कंड में 351 और श्री नयना देवी जी में 206 बेटियों को वैक्सीन लगाई गई है। जिले में कुल 1557 टीकाकरण के साथ अभियान का कवरेज 57 फीसदी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मददगार
एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कुछ प्रकार सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकते हैं। यह कैंसर महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा को प्रभावित करता है। एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण उपाय है। सही समय पर वैक्सीन लगवाने से एचपीवी से जुड़े कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed