{"_id":"64da20f22c7decded4038b05","slug":"himachal-rains-clouds-rained-357-percent-more-than-normal-on-sunday-night-in-himachal-wreaked-havoc-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Rains: हिमाचल में रविवार रात को सामान्य से 357 फीसदी अधिक बरसे बादल, मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Rains: हिमाचल में रविवार रात को सामान्य से 357 फीसदी अधिक बरसे बादल, मचाई तबाही
Tue, 15 Aug 2023 12:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:37 PM IST
सार
प्रदेश में ऑरेंज और रेड अलर्ट के बीच रविवार रात से सोमवार सुबह तक सामान्य से 357 फीसदी अधिक बादल बरसे। सुंदरनगर में 16 और शिमला में चार साल बाद 12 घंटों में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
समरहिल में बचाव अभियान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज और रेड अलर्ट के बीच रविवार रात से सोमवार सुबह तक सामान्य से 357 फीसदी अधिक बादल बरसे। सुंदरनगर में 16 और शिमला में चार साल बाद 12 घंटों में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। धर्मशाला और कांगड़ा में लगातार दूसरे साल अगस्त में बादल झमाझम बरसे हैं।
विज्ञापन
रविवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में 50.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 11 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। लाहौल-स्पीति और ऊना जिला को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बादल बरसे। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 36 और ऊना में 80 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
बिलासपुर में सामान्य से 496, चंबा में 156, हमीरपुर में 795, कांगड़ा में 582, किन्नौर में 83, कुल्लू में 262, मंडी में 569, शिमला में 690, सिरमौर में 136 और सोलन में 311 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। सुंदरनगर में रविवार रात को 168.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2007 के दौरान अगस्त में 12 घंटों के दौरान यहां 193 मिलीमीटर बारिश हुई थी। शिमला में रविवार रात 125.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2019 में शिमला में 153 मिलीमीटर बारिश हुई थी। उधर, कांगड़ा में बीते वर्ष एक दिन में 346 और धर्मशाला में 333 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
कांगड़ा 273
धर्मशाला 250
पालमपुर 220
सुंदरनगर 168
मंडी 139
जुब्बड़हट्टी 131
शिमला 125
नाहन 106
बिलासपुर 80