{"_id":"60a6533329d09539926effd3","slug":"himachal-public-works-department-impose-23-lakh-penalty-to-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम लटकाने पर ठेकेदार को 23 लाख जुर्माना, निर्माण कार्य में की लेटलतीफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम लटकाने पर ठेकेदार को 23 लाख जुर्माना, निर्माण कार्य में की लेटलतीफी
Thu, 20 May 2021 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 May 2021 05:47 PM IST
सार
लोनिवि ने ठेकेदार को 23 लाख रुपये जुर्माना ठोंका है। ठेकेदार को सात दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने के सख्त आदेश भी दिए हैं। इससे पहले भी विभाग ने एक ठेकेदार को एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना लगाने के बाद ठेकेदार ने तीन सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का बहाना बनाकर विकासात्मक कार्यों को लटकाने वाले ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सिल्लाघ्राट से सनोथा के लिए बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य में ठेकेदार कोरोना कर्फ्यू का बहाना बनाकर लेटलतीफी कर रहा था। इसको लेकर लोनिवि ने ठेकेदार को 23 लाख रुपये जुर्माना ठोंका है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ठेकेदार को सात दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने के सख्त आदेश भी दिए हैं। सात दिन में अगर ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाता है तो ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही ठेकेदार को 48 लाख रुपये की अतिरिक्त पेनल्टी भी लगाई जाएगी। पेनल्टी से बचने के लिए ठेकेदार को सात दिन के भीतर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाना होगा।
विज्ञापन
लोनिवि की इस कार्रवाई के बाद अन्य ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया है। क्योंकि, कई ठेकेदार कोरोना कर्फ्यू का बहाना बनाकर निर्माण कार्यों में लेटलतीफी करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, लोनिवि की ओर से सभी ठेकेदारों को पहले ही कोरोना कर्फ्यू में निर्माण कार्य सुचारु रखने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
इससे पहले भी विभाग ने एक ठेकेदार को एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना लगाने के बाद ठेकेदार ने तीन सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है। इसमें साच-फतेहपुर, घरग्रां और भानिया-बैली सड़कों के नाम शामिल हैं।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का बहाना बनाकर एक ठेकेदार सड़क का कार्य नहीं करवा रहा था। इसको लेकर ठेकेदार को 23 लाख जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदार को सात दिन के भीतर काम शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।