फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Public Service Commission: Schedule for screening examinations for Assistant Professor in colleges re

हिमाचल लोकसेवा आयोग: कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए स्क्रीनिंग परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 16 Nov 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 08:28 PM IST
सार

राज्य  लोकसेवा आयोग की ओर से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में भरी जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए 27 नवंबर से स्क्रीनिंग परीक्षाएं ली जाएंगी। आयोग की ओर से बुधवार को इसका शेड्यूल जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Public Service Commission: Schedule for screening examinations for Assistant Professor in colleges re
हिमाचल लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में भरी जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए 27 नवंबर से स्क्रीनिंग परीक्षाएं ली जाएंगी। आयोग की ओर से बुधवार को इसका शेड्यूल जारी किया गया है। हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों के भर्ती के लिए परीक्षा 27 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक होगी। समाज शास्त्र विषय की 28 नवंबर, भूगोल की 29 और संस्कृत विषय के लिए भर्ती परीक्षा 30 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।

विज्ञापन


केमिस्ट्री की परीक्षा 1 दिसंबर, अर्थशास्त्र की 2, अंग्रेजी की 3 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। 4 दिसंबर को राजनीति शास्त्र की परीक्षा सुबह 11:00 से 1:00 बजे और 5 दिसंबर को इतिहास विषय की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि ई एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed