{"_id":"626bdc7c6f077200c076a8e1","slug":"himachal-public-service-commission-exam-pattern-changed-for-recruitment-of-548-assistant-professors-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल लोकसेवा आयोग: कॉलेजों में 548 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल लोकसेवा आयोग: कॉलेजों में 548 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न बदला
Fri, 29 Apr 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:35 PM IST
सार
डिग्री कॉलेजों में 548 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को इस बाबत विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 548 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को इस बाबत विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था में अब अभ्यर्थियों से अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मल्टीपल च्वाइस के 70 सवाल पूछे जाएंगे। विज्ञान और कला संकाय में मास्टर डिग्री करने वालों को हिंदी और अंग्र्रेजी भाषा का ज्ञान जांचने के लिए सात-सात सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय में मास्टर डिग्री करने वालों का भाषा ज्ञान जानने के लिए संबंधित भाषा से जुड़े 14-14 प्रश्न पूछे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान के आठ-आठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे पहले कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए संबंधित विषय से 80 सवाल पूछे जाते थे। इसके अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान से जुड़े बीस सवाल पूछे जाते थे।
विज्ञापन
भाषा ज्ञान जांचने के लिए भी आएंगे प्रश्न
आयोग ने अब नई व्यवस्था देते हुए परीक्षा पैटर्न को बदल दिया है। भाषा का ज्ञान जांचने के लिए भी सवालों को परीक्षा में शामिल करने का फैसला लिया है।
आवेदन के लिए आयोग ने खोला लिंक
राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से परीक्षा के लिए आवेदन करने को वेबसाइट पर लिंक खोल दिया गया है। पात्र अभ्यर्थी 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है