एचएएस की परीक्षा में हिमाचल लोकसेवा आयोग ने पूछे चार गलत सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल लोकसेवा आयोग ने एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में चार सवाल गलत ही डाल दिए। आपत्तियां दर्ज होने के बाद चारों सवाल खत्म कर दिए गए। गुरुवार को जारी नतीजे 96 सवालों के आधार पर जारी किए हैं। आंसर की में इसका खुलासा हुआ। हर सवाल दो अंक का था। अभ्यर्थियों में इसको लेकर खासा रोष है। उधर, आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग का कहना है कि बीते दिनों सवालों को लेकर आपत्तियां दर्ज हुई थीं। आयोग की कमेटी ने चर्चा के बाद चार सवालों को हटा दिया है। किसी भी अभ्यर्थी को इसके अंक नहीं दिए गए। सौ की जगह 96 सवालों से परिणाम घोषित किया है।
एचएएस की 13 सितंबर को हुई प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों पर सवाल उठाते हुए अभ्यर्थियों ने बताया दो सवालों में आयोग ने शब्दों की स्पेलिंग गलत लिखी। इसके अलावा दो सवालों में स्थिति ही स्पष्ट नहीं थी। बता दें कि लोकसेवा आयोग ने एचएएस की परीक्षा में चार सेट बनाए थे। हर सेट से चार सवालों को हटाया गया है। सेट नंबर डी के सवाल नंबर 80 में एक पोर्टल के बारे में पूछा गया है। इसकी स्पेलिंग प्रश्नपत्र में SANTUST लिखी गई, जबकि सही स्पेलिंग SANTUSHT थी। सवाल नंबर 52 में स्पेलिंग BOID लिखी गई है, जबकि सही स्पेलिंग BOLD थी। सवाल नंबर तीन और नौ को भी खत्म किया गया है। इन सवालों को लेकर स्थिति ही स्पष्ट नहीं थी।
546 अभ्यर्थियों ने पास की एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा
वहीं, राज्य लोकसेवा आयोग ने 13 सितंबर को ली गई एचएएस की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 546 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। अब एक दिसंबर को एचएएच के 29 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा होगी। 13 सितंबर को प्रदेश के 260 परीक्षा केंद्रों में 24816 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल 48375 अभ्यर्थियों में परीक्षा के लिए आवेदन किए थे। सामान्य श्रेणी के दस पदों के लिए 204, एससी वर्ग के दो पदों के लिए 40 और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित दो पदों के लिए 40 अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।
इसके अलावा ओबीसी के एक पद के लिए बीस अभ्यर्थियों, सामान्य श्रेणी के एक्स सर्विस कोटे के आठ पदों के लिए 160, एससी वर्ग के एक्स सर्विस मैन कोटे के एक पद के लिए 16, ओबीसी वर्ग से एक्स सर्विस मैन कोटे के एक पद के लिए बीस अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा। आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित एक पद के लिए भी बीस चयनित अभ्यर्थियों में से चयन होगा। एससी वर्ग से वार्ड आफ फ्रीडम फाइटर के एक पद के लिए तीन, दिव्यांग श्रेणी के ओएच वर्ग के एक पद के लिए बीस और दिव्यांग श्रेणी के एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।