फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Private schools selling uniforms and books will be derecognized, the EducationDirectorate has taken

अमर उजाला इंपैक्ट: वर्दी, किताबें बेचने वाले निजी स्कूलों की जाएगी मान्यता, शिक्षा निदेशालय ने की सख्ती

Sat, 28 Feb 2026 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 10:52 AM IST
सार

स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि परिसर में इस तरह की किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि करने पर संबंधित संस्थान की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal: Private schools selling uniforms and books will be derecognized, the EducationDirectorate  has taken
अमर उजाला में प्रकाशित खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी शिक्षण संस्थानों में यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, बैज, किताबें और जूतों जैसी वस्तुओं की बिक्री नहीं हो सकेगी। स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि परिसर में इस तरह की किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि करने पर संबंधित संस्थान की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपनिदशकों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि निजी स्कूल विद्यार्थियों या अभिभावकों को स्कूल परिसर से यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, बैज, जूते या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।
विज्ञापन


ऐसा करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और दोषी पाए जाने पर स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  हालांकि, यह भी स्पष्ट किया है कि बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्य पुस्तकों और प्रैक्टिकल नोटबुक की बिक्री को व्यावसायिक गतिविधि नहीं माना जाएगा। स्कूल परिसर में इन पुस्तकों की उपलब्धता नियमों के दायरे में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि इन निर्देशों का उद्देश्य अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम करना और निजी स्कूलों में मनमानी पर रोक लगाना है। सभी निजी स्कूल प्रबंधन को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed