फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Prime Minister Narendra Modi can visit Atal's second house at prini manali

हिमाचल: अटल के दूसरे घर प्रीणी जा सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

Thu, 24 Sep 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Sep 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Prime Minister Narendra Modi can visit Atal's second house at prini manali
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दूसरा घर प्रीणी - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूसरे घर प्रीणी जा सकते हैं। मोदी वहां वाजपेयी को श्रद्धांजलि दे सकते हैं। प्रीणी में अटल की यादों को ताजा रखने के लिए उनके घर में संग्रहालय बनाने की तैयारी भी है। इसके लिए अटल की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य भी कुछ दिन बाद प्रीणी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी टनल लोकार्पण के बाद सोलंगनाला के मैदान में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। सोलंगनाला मैदान में मंच बनाने की तैयारी की जा रही हैै। उल्लेखनीय है कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री के रूप में मनाली स्थित प्रीणी गांव में ठहरते थे तो मोदी उन दिनों हिमाचल भाजपा प्रभारी थे। वाजपेयी जब तक यहां रुकते, मोदी का प्रवास भी मनाली में ही होता था। माना जा रहा है कि मोदी अटल के साथ गुजारे पलों को प्रीणी पहुंचकर याद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed