फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Preparations for expansion of Jairam cabinet, Chief Minister meets Governor

हिमाचल: जयराम मंत्रिमंडल के विस्तार की फिर तैयारी, राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

Tue, 02 Jun 2020 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Preparations for expansion of Jairam cabinet, Chief Minister meets Governor
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

जयराम मंत्रिमंडल में खाली चल रहे तीन पदों को भरने की तैयारी फिर शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की है। आधिकारिक तौर पर तो यह मुलाकात कोविड-19 के चलते प्रदेश के हालात और अनलॉक वन की जानकारी देने के लिए हुई थी लेकिन सीएम कार्यालय के सूत्रों के अनुसार इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल के पदों को भरने के साथ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव की संभावना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद किशन कपूर के सांसद बनने और अनिल शर्मा की बगावत के बाद कैबिनेट के दो पद खाली हो गए थे। इससे ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति जैसे बड़े विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे आ गए।

विज्ञापन


दोनों पदों को लेकर दावेदार और मुख्यमंत्री जल्द पद भरे जाने का दावा कर रहे थे लेकिन एक साल से इन पदों को भरने पर फैसला नहीं हो सका। वहीं, हाल ही में विपिन परमार के विधानसभा अध्यक्ष बनने से तीसरा पद भी खाली हो गया और स्वास्थ्य जैसा भारी भरकम विभाग भी मुख्यमंत्री को ही संभालना पड़ा। मंत्रिमंडल के तीन पद खाली होने की वजह से अब खुद मुख्यमंत्री पर काम का दबाव बढ़ गया है। कोरोना के दौरान खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य जैसे महकमों में तो हर रोज बैठकें और अहम फैसले लेने पड़ रहे हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री भी पद भरने के लिए कवायद में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल से मुलाकात से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा भी की थी। यही वजह है कि सोमवार को राज्यपाल से हुई मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed