फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Preparations for administrative reshuffle in the govt again, CM Sukhu strict on indiscipline in Vima

हिमाचल: सरकार में फिर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, विमल नेगी मामले में अनुशासनहीनता पर सीएम सुक्खू सख्त

Fri, 30 May 2025 12:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 May 2025 12:34 PM IST
सार

प्रदेश में फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई आईएएस, आईपीएस और एचएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जाना है। 

विज्ञापन
Himachal: Preparations for administrative reshuffle in the govt again, CM Sukhu strict on indiscipline in Vima
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई आईएएस, आईपीएस और एचएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जाना है। कई विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को बदला जा रहा है। लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यभार संभाल रहे उच्च अधिकारियों के तबादले किए जाने हैं। विमल नेगी मामले में अनुशासनहीनता बरती गई है। प्रशासनिक फेरबदल को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन

कार्मिक विभाग में आईएएस, आईपीएस, एचपीएस और एचएएस अधिकारियों के बदलने की सूची तैयार की जा रही है। एक दो जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं। विभागों के निदेशक व विभागाध्यक्ष भी स्थानांतरित किया जाना है। हिमाचल में इस समय वित्तीय संकट चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल को घाटे से उबारने की कोशिश में लगे हैं। हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से कई पहल की जा रही है। इस पहल को मजबूती से धरातल पर उतारने के लिए अफसरशाही में बदलाव किया जाना है। परफार्मेंस के आधार पर अधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

जो अधिकारी कार्य में देरी कर रहे हैं, उनकी शक्तियों को कम किया जाएगा। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। यह अधिकारी भी लगातार सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में फाइलों को समय रहते निपटाने में दिक्कत आ रही है। ऐसे अधिकारियों से भी विभाग वापस लेकर अन्य अधिकारियों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed