{"_id":"6ad9727f61d87bf3890bd628","slug":"himachal-pradesh-youth-congress-state-vice-president-dies-from-electric-shock-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगा, युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगा, युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी की मौत
Thu, 22 Oct 2026 07:48 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:48 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की बुधवार रात करंट लगने से मौत हो गई। वह मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के तहत झंडे लगा रहे थे।
विज्ञापन
चंद्रमणि कुलेठी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की बुधवार रात करंट लगने से मौत हो गई। वह मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के तहत झंडे लगा रहे थे। इसी दौरान बिजली की तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गए। हादसा देर रात हुआ।
विज्ञापन
कलेट पंचायत के प्रधान श्याम शर्मा ने चंद्रमणि कुलेठी की मौत की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चंद्रमणि के असमय निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों में दुख का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रमणि कुलेठी चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी से संबंध रखते थे। युवा कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे। चंद्रमणि स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं और युवाओं व छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते थे। संगठन में सक्रिय भूमिका के चलते उन्होंने युवा राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी।
अक्तूबर 2026 में दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद भी वह चर्चा में आए थे। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले चंद्रमणि के आकस्मिक निधन से युवा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। होली घाटी के लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। क्षेत्र ने एक सक्रिय युवा राजनीतिक चेहरा खो दिया है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू निर्धारित समय साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे होली हेलिपैड। सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम रद्द। मुख्यमंत्री युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में होंगे शामिल। वहां से हेलिकाप्टर के जरिए करेंगे वापसी- एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर