फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Written and Practical Examination for driving Commercial vehicles

व्यावसायिक वाहन चलाने को अब देनी होगी लिखित और प्रैक्टीकल परीक्षा

Mon, 24 Jun 2019 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Written and Practical Examination for driving Commercial vehicles
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में व्यावसायिक वाहन चलाने के लिए अब लोगों को लिखित और प्रैक्टीकल परीक्षा देनी पड़ेगी। हिमाचल में 266 ड्राइविंग स्कूल हैं, जहां लोग ड्राइविंग सीखते हैं। सरकार की ओर से यह व्यवस्था की जा रही है कि स्कूल मालिकों के पास अब अपना भवन होना चाहिए।

विज्ञापन


प्रैक्टीकल के लिए 7 से 8 गाड़ियां, क्लास रूम, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे हों आदि की व्यवस्था होना अनिवार्य किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि यह परीक्षा न तो परिवहन विभाग लेगा और न ही ड्राइविंग स्कूल का मालिक। थर्ड पार्टी अभ्यर्थियों की लिखित और प्रैक्टीकल परीक्षा लेगी।
विज्ञापन


परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को आईटीआई के माध्यम से प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके बाद ही ये लोग व्यावसायिक वाहन चला सकेंगे। यहीं नहीं, ये लोग इस प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा में फेल होने पर दोबारा परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड सेफ्टी के तहत प्रदेश सरकार हिमाचल में यह व्यवस्था करने जा रही है। हिमाचल में स्कूल मालिकों के पास एक से दो गाड़ियां हैं। 40 दिन लोगों को ड्राइविंग सिखाई जाती है। इसके बाद ये लोग गाड़ी चलानी शुरू कर देते हैं। परिवहन विभाग का दावा है कि हिमाचल में जो दुर्घटनाएं हो रही हैं, उसका एक कारण यह भी है।

हादसों पर लगेगा अंकुश
प्रदेश सरकार का मानना है कि इस तरह की व्यवस्था किए जाने से हिमाचल में हादसों पर अंकुश लगेगा। अभी हिमाचल में हर साल हजारों वाहन हादसे होते हैं।

ड्राइविंग स्कूल फीस में हो सकती है बढ़ोतरी
हिमाचल में अभी एचटीवी गाड़ी चलाने के लिए  5000, एलटीवी - 3500 और एलएमवी के लिए 1500 रुपये फीस निर्धारित की है। इसमें स्कूल मालिकों को 40 दिन का प्रशिक्षण देना होता है। सरकार ड्राइविंग स्कूल में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए फीस में भी बढ़ोतरी करेगी।

सरकार हिमाचल में लोगों के लिए व्यावसायिक वाहन चलाने के लिए लिखित और प्रैक्टीकल परीक्षा लिए जाने की योजना तैयार कर रही है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।  - जेएम पठानिया, निदेशक परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed