{"_id":"5e23fb018ebc3e7e5b0871c4","slug":"himachal-pradesh-voters-in-delhi-election-and-congress-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हिमाचल के वोटरों को लुभाने की तैयारी में कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हिमाचल के वोटरों को लुभाने की तैयारी में कांग्रेस
Sun, 19 Jan 2020 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Jan 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में लाखों हिमाचली वोटरों को लुभाने की तैयारी में है। चुनाव प्रचार में हिमाचल कांग्रेस की टीम भी जुटेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली के नौ विस क्षेत्रों में प्रचार के लिए वरिष्ठ नेताओं की सूची भेजने को कहा है। वेणुगोपाल के निर्देश पर वरिष्ठ विधायक रामलाल ठाकुर ने नौ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी के लिए विधायकों और नेताओं की सूची भेज दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में हिमाचली वोटरों की संख्या वर्तमान में दस साल से अधिक मानी जा रही है। रामलाल को पश्चिम और उत्तर दिल्ली के नौ विस क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया है। उनके साथ समन्वय बनाने का दायित्व पूर्व विधायक सोहन साल, मंडी से आश्रय शर्मा, महेश्वर चौहान, पीयूष वर्मा, सुशील कुमार, अरुण शर्मा और जोगिंद्र कंवर सौंपा गया है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार की दैनिक रिपोर्ट हाईकमान और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को भेजी जाती रहेगी। रामलाल ठाकुर ने कहा कि हाईकमान को दिल्ली चुनाव प्रकार में भेजे जा रहे विधायकों और नेताओं के नामों की सूची हाईकमान को भेजी जा चुकी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के इन विस क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
1. विकासपुरी: विधायक इंद्र लखनपाल और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी।
2. जनकपुरी: विधायक जगत सिंह नेगी और पूर्व विधायक रोहित ठाकुर।
3. तिलक नगर: विधायक अनिरुद्ध सिंह और सुरेंद्र सेठी।
4. हरिनगर: विधायक हर्षवर्धन और पूर्व विधायक रवि ठाकुर।
5. राजौरी गार्डन: विधायक पवन काजल और जितेंद्र चंदेल।
6. पटेल नगर: विधायक सतपाल रायजादा और चंद्रशेखर।
7. दिल्ली कैंट: विधायक नंदलाल और प्रेम कौशल।
8. करोल बाग: विधायक लखविंद्र राणा और विवेक शर्मा।
9. नई दिल्ली: विधायक सुंदर ठाकुर और राहुल ठाकुर।