{"_id":"624ec579e2724f7343535290","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-deputy-speaker-chatting-screen-shot-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सोशल मीडिया पर महिला के साथ चैटिंग का स्क्रीन शॉट वायरल, विस उपाध्यक्ष ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सोशल मीडिया पर महिला के साथ चैटिंग का स्क्रीन शॉट वायरल, विस उपाध्यक्ष ने की शिकायत
Thu, 07 Apr 2022 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:09 PM IST
सार
यह स्क्रीन शॉट सबसे पहले युवा कांग्रेस चुराह के फेसबुक पेज पर अपलोड हुआ था। इस स्क्रीन शॉट के माध्यम से डॉ. हंसराज पर गंभीर आरोप लगे हैं। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. हंसराज को निशाने पर रखकर पूछा है कि क्या भाजपा के राज में ऐसे विकास हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुराह से भाजपा विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके नाम से महिला के साथ व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूथ कांग्रेस के महासचिव योगेश ने कहा है कि जो भी मामला है, उसकी जांच होनी चाहिए। चुराह के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। डॉ. हंसराज ने उनकी छवि खराब करने वालों के खिलाफ तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि जांच में सब सामने आ जाएगा। इस प्रकार की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यह स्क्रीन शॉट सबसे पहले युवा कांग्रेस चुराह के फेसबुक पेज पर अपलोड हुआ था। इस स्क्रीन शॉट के माध्यम से डॉ. हंसराज पर गंभीर आरोप लगे हैं। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. हंसराज को निशाने पर रखकर पूछा है कि क्या भाजपा के राज में ऐसे विकास हो रहा है। डीएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि तीसा थाने में शिकायत पहुंची है।
विज्ञापन
जांच के लिए साइबर फॉरेंसिक लैब धर्मशाला की मदद ली जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज को दो अधिवक्ताओं पर टिप्पणी करने के मामले में अदालत ने समन जारी किया है। इसी बीच अब महिला के साथ व्हाट्सएप चैट का स्क्रीन शॉट वायरल हो गया है।
विज्ञापन
आरोप निराधार
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। चुराह कांग्रेस के लोगों के पास कोई और मुद्दा नहीं रह गया है। इसलिए ये लोग ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। इस मामले में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है। जल्द ही दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।