फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh university shimla UG classes exams in seven districts

HPU Shimla: प्रदेश विश्वविद्यालय 7 जिलों के कॉलेजों में कराएगा यूजी की परीक्षाएं

Wed, 04 Jan 2023 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Jan 2023 12:39 PM IST
सार

सात जिलों के 165 से अधिक कॉलेजों के लिए एचपीयू यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं करवाएगा, जबकि शेष पांच जिलों के कॉलेजों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं मंडी विश्वविद्यालय करवाएगा।

विज्ञापन
himachal pradesh university shimla UG classes exams in seven districts
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इस बार स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अगल-अलग करवाएंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधीन लाए गए सात जिलों के 165 से अधिक कॉलेजों के लिए एचपीयू यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं करवाएगा, जबकि शेष पांच जिलों के कॉलेजों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं मंडी विश्वविद्यालय करवाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सिर्फ प्रथम वर्ष की परीक्षा करवाने के काम का बोझ करीब आधा हुआ है, मगर यूजी के बीएससी, बीकॉम और बीए की द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं करवाने, समय से रिजल्ट घोषित करने की जिम्मेदारी एचपीयू को ही पूरी करनी है। इसलिए एचपीयू को जुलाई से पहले अंतिम वर्ष के नतीजे घोषित करने की चुनौती इस बार भी रहेगी। एचपीयू प्रशासन इन्हीं सब जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए मार्च में ही स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं करवाने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


इसके लिए 31 जनवरी तक यूजी के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई है। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एचपीयू की परिधि में आने वाले सात जिलों के कॉलेजों में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्रों को एचपीयू के रजिस्ट्रेशन, माइग्रेशन  पोर्टल में पंजीकरण करवाने के बाद ही फार्म भरने की प्रक्रिया को 31 जनवरी तक पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोरोना कॉल से लेकर यूजी डिग्री कोर्स के प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्रों को कभी प्रमोट करने, कभी  देरी से परीक्षाएं आयोजित करने से गड़बड़ाए परीक्षा के सिस्टम को सत्र 2023 से पटरी पर लाने के उद्देश्य से ही परीक्षा संचालन, परिणाम घोषित करने की पूरी कार्ययोजना तैयार कर दी है। इसके अनुसार ही विश्वविद्यालय मार्च में ही यूजी की परीक्षाएं शुरू कर देगा। जिससे यूजी अंतिम वर्ष के साथ पहले और दूसरे वर्ष का परीक्षा परिणाम समय से तैयार कर घोषित हो सके। फाइनल ईयर के छात्रों को इस बार पीजी कोर्स की काउंसलिंग के लिए परिणाम का इंतजार न करना पड़े।  


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के साथ ही पीजी की परीक्षाओं को समय से करवाने और समय से परीक्षा परिणाम घोषित कर परीक्षा की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष की परीक्षा सिर्फ सात जिलों के कॉलेजों के लिए होगी, मगर एचपीयू यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों के छात्रों के लिए आयोजित करेगा। इस बार समय से परिणाम घोषित करने का पूरा प्रयास रहेगा।  - प्रो. ज्योति प्रकाश, प्रति कुलपति, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed