{"_id":"6530d6a5b9a0e2e044025b43","slug":"himachal-pradesh-university-shimla-b-ed-counselling-3700-seats-still-vacant-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसलिंग: अभी आधी ही भर पाईं सीटें, खाली सीटों का ब्यौरा विवि के एडमिशन पोर्टल पर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड काउंसलिंग: अभी आधी ही भर पाईं सीटें, खाली सीटों का ब्यौरा विवि के एडमिशन पोर्टल पर जारी
Thu, 19 Oct 2023 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:42 PM IST
सार
विद्यार्थियों की जानकारी के लिए हर कॉलेज की सीटों की खाली सीटों का ब्यौरा विवि के एडमिशन पोर्टल पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की ओर से सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग का दूसरा दौर पूरा कर लिया गया है। दो दौर की काउंसलिंग में 75 सरकारी-निजी बीएड कॉलेजों में आठ हजार सीटों में से अभी आधी ही भर पाई हैं। करीब 3,700 सीटें अभी खाली हैं। इनमें मेडिकल की 928, नॉन मेडिकल की 976 और कला संकाय में करीब 1800 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
एचपीयू के अपने विभाग में ही मेडिकल-नॉन मेडिकल की छह सीटें भर नहीं पाई हैं। विश्वविद्यालय की बीएड काउंसलिंग एवं प्रवेश कमेटी की ओर से जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार 19 अक्तूबर तक प्रवेश परीक्षा के परिणाम और मेरिट के अनुरूप पात्र विद्यार्थी खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की जानकारी के लिए हर कॉलेज की सीटों की खाली सीटों का ब्यौरा विवि के एडमिशन पोर्टल पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसे देख कर छात्रों को पांच-पांच कॉलेजों की प्राथमिकता के साथ तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके आधार पर ही काउंसलिंग का अगला राउंड होगा। कमेटी 21 अक्तूबर को सीट आवंटन और छात्रों को अलाटमेंट लेटर ऑनलाइन जारी करेगी। 22 और 23 अक्तूबर को सीट पाने वाले विद्यार्थियों की आवंटित किए कॉलेज में दस्तावेजों की चेकिंग और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि तीसरा राउंड पूरा होने पर कितनी खाली सीटें भरी जा सकेंगी।
विज्ञापन