फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pradesh University recruitment, 274 posts will be be filled

हिमाचल विवि में खुला नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 274 पद

Tue, 02 Jun 2020 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh University recruitment, 274 posts will be be filled
हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय

हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय ने अनलॉक-1 शुरू होते ही 274 बी, सी, डी श्रेणी के रिक्त पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमित/अनुबंध और दैनिक भोगी आधार पर होने वाली भर्ती के लिए पद विज्ञापित कर दिए हैं। विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, फीस और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर उपलब्ध है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जून से भर्ती पोर्टल खोल दिया जाएगा, आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून है । अभ्यर्थी आवेदन www.recruitment.hpushimla.in के माध्यम से करना होगा, इसके लिए विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिंक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय इन पदों की भर्ती प्रक्रिया स्वयं करवाएगा। बी श्रेणी पदों के लिए आवेदन के साथ सामान्य श्रेणी को 2000, जबकि सी और डी श्रेणी के पदों के लिए 1200 रुपये फीस है। आरक्षित वर्ग के हिमाचली एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्लयूएस अभ्यर्थियों के लिए बी श्रेणी के पद को एक हजार, सी और डी पद को 600 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

किस श्रेणी के भरे जा रहे कितने पद

सबसे अधिक चपरासी के 92 पद भरे जा रहे हैं, क्लर्क  के 54, जेओए के 37 पद हैं। लाइब्रेरियन का एक, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के तीन, मेडिकल ऑफिसर डेंटल और एलोपैथी के एक-एक, असिस्टेंट आर्किटेक्ट का एक, पीआरओ का एक, सिस्टम एनालिस्ट का एक, कंप्यूटर प्रोग्रामर के दो, लॉ ऑफिसर के तीन, मॉडल स्कूल एसिस्टेंट लाइब्रेरियन का एक, यूआईआईटी का एक, जेओए अकाउंट के चार, एल मॉडल स्कूल एक, डाटा एंट्री ऑपरेटर तीन, जेई सिविल सात, इलेक्ट्रिशियन तीन, कंडक्टर दो, जेबीटी मॉडल स्कूल दो, ड्राइवर हैवी एक, लाइट व्हिकल पांच, मिड वाइफ एक, चौकीदार 28, माली सात, बेलदार दो, मेस हेल्पर छह, सीवरमैन तीन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed