फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Una Big Road Accident Five Youths Killed side story

Road Accident: युवकों की मौत की खबर से हर आंख नम, परिजन बेसुध, छह साल की बेटी देख रही राह

Sun, 11 Sep 2022 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Sep 2022 07:07 PM IST
सार

अमन जसवाल घर का इकलौता बेटा था। शादी के करीब तीन साल बाद बेटी का जन्म हुआ। बेटी अभी करीब तीन माह की है। उसके सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Una Big Road Accident Five Youths Killed side story
राजन जसवाल, अमन जसवाल, सिमरनजीत और अनूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना जिले के कुठार कलां गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत के बाद जिले में शोक की लहर है। सलोह गांव में रविवार सुबह से मातम पसरा है। गांव के दो युवकों की मौत की खबर से हर आंख नम है। राजन जसवाल छह साल से पीजीआई चंडीगढ़ में कार्यरत थे। वहां क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनकी मौत के बाद परिजन सुधबुध खो चुके हैं।

विज्ञापन


राजन के पिता कुलदीप जसवाल ने बताया कि बेटा शनिवार रात 8:00 बजे चंडीगढ़ से घर पहुंचा। उसकी छह साल की बेटी बीमार थी। इसके बाद घर के बाहर गाड़ी रुकी। इसमें सवार चार युवक राजन को भी साथ ले गए। उन्हें नहीं पता था कि बेटा कहां गया था। राजन का परिवार सड़क किनारे नए घर और वह पुश्तैनी मकान में रहते हैं। सुबह 4:00 बजे बहू का फोन आया तो बताया कि राजन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। कहा कि अब राजन की बेटी, जो परछाई की तरह उसके साथ चलती थी उसे कौन देखेगा और बहू का जीवन कैसे गुजरेगा। 
विज्ञापन


कहा कि मेरा बेटा छह साल से पीजीआई में क्षेत्र के लोगों की मदद कर रहा था। उसके साथ कई लोग जुड़े थे। आखिरी वक्त में उसे एक चमच पानी तक नहीं मिल पाया। वह आखिरी समय में किसे याद कर रहा होगा मुझे, अपनी मां को, बेटी को या पत्नी को, यह सोचकर दिल पसीज जाता है। आखिरी समय में उसका चेहरा तक नहीं देख पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का इकलौता चिराग था अमन जसवाल
हादसे में जान गंवाने वाला दूसरा युवक अमन जसवाल घर का इकलौता बेटा था। शादी के करीब तीन साल बाद बेटी का जन्म हुआ। बेटी अभी करीब तीन माह की है। उसके सिर से पिता का साया उठ गया। गांववासी बताते हैं कि अमन बेहद मिलनसार था। यही कारण है कि गांव के लोग उसे बहुत पसंद करते थे। दिसंबर में उसकी बहन की शादी को लेकर घर में तैयारियों के बीच अमन की मौत से एक झटके में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।


संतोषगढ़ में क्रशर के लिए निकला था झलेड़ा का अनूप
झलेड़ा के युवक अनूप कुमार ने संतोषगढ़ में क्रशर पर अपनी जेसीबी व टिपर काम पर लगाए थे। शनिवार रात के समय क्रशर को जाने के लिए घर से निकला था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। हाल ही में उसने गाड़ी ली थी। वही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उसका एक भाई सऊदी अरब में है। उसके आने पर ही रविवार को अनूप का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed