फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Tourism Development Corporation skiing packages

स्कीइंग के शौकीन हैं तो चले आइए हिमाचल, HPTDC ने लॉन्च किए पैकेज

Thu, 23 Nov 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Nov 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Tourism Development Corporation skiing packages

आप स्कीइंग के शौकीन हैं तो हिमाचल आपके इस शौक को पूरा करने के लिए तैयार है। विंटर सीजन में सैलानियों को रिझाने के लिए पर्यटन विकास निगम ने विशेष स्कीइंग ऐडवेंचर पैकेज लांच कर दिए हैं। स्कीइंग ऐडवेंचर में रोमांच रखने वाले देश-विदेश के सैलानी सहित प्रदेश के युवा सात जनवरी से लेकर 31 फरवरी 2018 तक नारकंडा में स्नो स्लोप स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते है।

विज्ञापन


निगम ने सैलानियों को तीन दिन से लेकर 14 दिनों तक के बेसिक, इंटरमिडीएट और शॉर्ट डूयरेशन स्काई कोर्स शुरू किए हैं। इस दौरान सैलानी डीलक्स स्नो स्कीइंग और सुपर डीलक्स स्नो स्कीइंग पैकेज ले सकते हैं। पैकेज छह हजार से लेकर साढ़े 53 हजार रुपये तक के हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कीइंग कोर्स करने वाले लोगों के लिए खाने पीने की सुविधा से लेकर स्कीइंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सभी उपकरणों की व्यवस्था निगम करेगा। एचपीटीडीसी महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि सैलानी निगम के अनुभवी प्रशिक्षक से स्कीइंग सीखकर स्कीइंग का भरपूर आनंद उठा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन का कोर्स

Himachal Pradesh Tourism Development Corporation skiing packages

एचपीटीडीसी ने स्कीइंग सीखने वालों के लिए तीन दिन का न्यूनतम कोर्स शुरू किया है। इसमें डीलक्स स्नो स्कीइंग पैकेज में दो लोगों को 6735, तीन लोगों के लिए 8400, जबकि चार लोगों के लिए दस हजार तक के पैकेज है। वहीं सुपर डीलक्स स्नो स्कीइंग पैकेज आठ हजार से लेकर साढ़े 11 हजार रुपये तक के है।

पांच दिन का कोर्स
पांच दिन के स्कीइंग कोर्स में डीलक्स स्नो स्कीइंग पैकेज में दो लोगों को 11 हजार, तीन लोगों के लिए 14 हजार, जबकि चार लोगों के लिए साढ़े 16 हजार तक के पैकेज देगा। वहीं सुपर डीलक्स स्नो स्कीइंग पैकेज साढ़े 13 हजार से लेकर 19 हजार रुपये तक के है।

14 दिनो का पैकेज
14 दिनों के डीलक्स स्नो स्कीइंग पैकेज में दो लोगों के लिए 31 हजार, तीन के लिए 39 हजार, जबकि चार लोगों के लिए 47 हजार रुपये का पैकेज है। वहीं सुपर डीलक्स स्नो स्कीइंग पैकेज 38 हजार से लेकर से शुरू साढ़े 53 हजार तक के है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed