फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 9 June 2021

हिमाचल: भाई की गोली मारकर हत्या, तीन कमरों का मकान जलकर राख समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 09 Jun 2021 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jun 2021 05:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। कुल्लू में तीन कमरों का मकान राख, ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास समेत पढ़ें दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 9 June 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। कुल्लू में तीन कमरों का मकान जलकर राख हो गया। वहीं ग्रामीण बैंक में दो शातिरों ने चोरी का प्रयास किया। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


बंदूक को लेकर हुई बहस में चला दी गोली, भाई की मौत, भाभी घायल
बंदूक को लेकर हुई बहस के बीच छोटे ने बड़े भाई और भाभी पर गोली चला दी। गोली लगने से बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि महिला टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। गगल थाने के तहत केटलू (अंबाड़ी) गांव में यह वारदात मंगलवार रात को हुई।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


हनीट्रैप मामले में फंसी सरगना के घर में लगी आग से तीन कमरे जलकर राख

हनीट्रैप मामले की मुख्य सरगना महिला के कुल्लू के पाहनाला स्थित डाबरी जगह में तीन कमरों के मकान में आग लग गई। आग से मकान के तीन कमरों और रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना बुधवार सुबह हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


ग्रामीण बैंक का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत आने वाले दवाड़ा में बुधवार तड़के हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में शातिरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन वह चोरी करने में सफल नहीं हो सके। शातिर बैंक में चोरी करने के लिए अपने साथ बेल्डिंग मशीन व सरिया लेकर आए थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सियासत: भाजपा और कांग्रेस में सुलगी अंतर्कलह की चिंगारी
हिमाचल की सियासत में कांगड़ा से एक साल बाद फिर से राजनीतिक भूचाल आ गया है। कांग्रेस में पूर्व मंत्री जीएस बाली के खिलाफ वीरभद्र गुट और भाजपा में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी तथा विधायक रमेश धवाला के खिलाफ विरोधी गुट सार्वजनिक रूप से खड़ा हो गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मरीजों को राहत, टांडा अस्पताल में शुरू हो गईं सभी ओपीडी
कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आते ही अब अस्पतालों में ओपीडी की व्यवस्था शुरू हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी लंबे समय बाद करीब सभी ओपीडी शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पहले टांडा मेडिकल कॉलेज में बने मेक शिफ्ट अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिए ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी दे रहे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed