फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: three room house gutted in fire in kullu himachal pradesh

हनीट्रैप मामले में फंसी सरगना के घर में लगी आग से तीन कमरे जलकर राख

Wed, 09 Jun 2021 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jun 2021 05:36 PM IST
सार

मकान गांव से दूर है, इस कारण किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एक मंजिला मकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया है।

विज्ञापन
Himachal News: three room house gutted in fire in kullu himachal pradesh
आग पर काबू पाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनीट्रैप मामले की मुख्य सरगना महिला के कुल्लू के पाहनाला स्थित डाबरी जगह में तीन कमरों के मकान में आग लग गई। आग से मकान के तीन कमरों और रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना बुधवार सुबह हुई। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। विभाग ने करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह पाहानाला के डाबरी में एक मंजिल के तीन कमरों के मकान में अचानक आग गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। मकान मालिक महिला पिछले कुछ दिन से एक मामले में साथियों सहित न्यायिक हिरासत में है। मकान में आग कैसे लगी और किसने लगाई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। घर में आग लगाने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि डाबरी में एक मकान में आग लगी है। मकान गांव से दूर है, इस कारण किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एक मंजिला मकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया है। टीम के पहुंचने से पहले आग सभी कमरों में फैल गई थी। बुधवार शाम को मंडी से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed