फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 20 June 2021

हिमाचल: बारिश का येलो अलर्ट जारी, साधु की जिंदा जलकर मौत समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Sun, 20 Jun 2021 08:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Jun 2021 08:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मनाली से प्रदेश के कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे गडकरी, कुटिया में लगी आग, साधु की जिंदा जलकर मौत। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 20 June 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वैष्णो माता मंदिर के समीप एक बुजुर्ग साधु की जिंदा जलकर मौत हो गई। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 23 जून से जिला कुल्लू के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 26 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली से प्रदेश के कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे गडकरी
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 23 जून से जिला कुल्लू के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मनाली से प्रदेश के कई नेशनल हाईवे सहित अन्य प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे। परिवार के साथ आ रहे गडकरी 24 जून को अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कुटिया में लगी आग, साधु की जिंदा जलकर मौत
वाले वैष्णो माता मंदिर के समीप एक बुजुर्ग साधु की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 78 साल का यह साधु काफी सालों से इस कुटिया में रह रहा था। रविवार दोपहर को अचानक कुटिया से आग की लपटें उठीं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

किसी ने हाथ तो किसी ने बल्ले पर लिया धोनी का ऑटोग्राफ
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए रविवार को प्रशंसक बेताब दिखे। पहाड़ों की रानी में परिवार के साथ घूमने आए धोनी कनलोग के एक होम स्टे में पहुंचे। उनके यहां आने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ लग गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चंबा में पकड़ी पक्षियों की छह कलगियां, चार गिरफ्तार
चंबा-पठानकोट मार्ग पर लाहडू़ बैरियर पर पुलिस ने एक कार में वन्य पक्षियों की छह कलगियां बरामद की हैं। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed