{"_id":"60cf3051f76dec419c00ab75","slug":"six-arrested-in-peacock-poaching-case-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में पकड़ी पक्षियों की छह कलगियां, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंबा में पकड़ी पक्षियों की छह कलगियां, चार गिरफ्तार
Sun, 20 Jun 2021 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत/चुवाड़ी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत/चुवाड़ी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:42 PM IST
सार
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि लाहड़ू बैरियर पर नाका लगाया हुआ था। जब ये चारों कार लेकर लाहडू़ पहुंचे तो इन्हें चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देख चारों के चेहरों पर डर छा गया। इससे पुलिस टीम को शक हुआ और कार की तलाशी ली।
विज्ञापन
बरामद की गई कलगियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की ओर से प्रतिबंध के बावजूद पहाड़ी टोपियों पर कलगी लगाने के लिए प्रदेश में पक्षियों के शिकार का सिलसिला जारी है। खासकर मोर और राज्य पक्षी रहा मोनाल शिकारियों के निशाने पर हैं। ताजा मामला चंबा का है। यहां चंबा-पठानकोट मार्ग पर लाहडू़ बैरियर पर पुलिस ने एक कार में वन्य पक्षियों की छह कलगियां बरामद की हैं। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये कलगियां देखने में मोर और मोनाल की तरह हैं। वन मंडलाधिकारी डलहौजी कमल भारती ने बताया कि कलगियों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि लाहड़ू बैरियर पर नाका लगाया हुआ था। जब ये चारों कार लेकर लाहडू़ पहुंचे तो इन्हें चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देख चारों के चेहरों पर डर छा गया। इससे पुलिस टीम को शक हुआ और कार की तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान वन्य पक्षियों की छह कलगियां बरामद की गईं। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी सलूणी, हंसराज निवासी सलूणी, हंसराज निवासी किहार के रूप में हुई है। महिला कुल्लू के मलाणा की रहने वाली है। पुलिस ने उसकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन