{"_id":"60cf31f41d2d4c5e384b12c9","slug":"himachal-news-nitin-gadkari-five-day-tour-programme-in-kullu-manali-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली से प्रदेश के कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली से प्रदेश के कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे गडकरी
Sun, 20 Jun 2021 10:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:24 PM IST
सार
नितिन गडकरी 23 जून को भुंतर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। अगले दिन सुबह 9:30 बजे मनाली से अटल टनल रोहतांग के निरीक्षण के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 23 जून से जिला कुल्लू के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मनाली से प्रदेश के कई नेशनल हाईवे सहित अन्य प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे। परिवार के साथ आ रहे गडकरी 24 जून को अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगे और जनजातीय जिला लाहौल की हसीन वादियों को भी निहारेंगे। इसी दिन उनकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बैठक होगी और प्रदेश के लंबित पड़े कई प्रोजेक्टों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
ऊझी घाटी के मनाली में जिस होटल में गडकरी रुकेंगे, वहां पर सुरक्षा घेरा कस दिया गया है। प्रशासन के अधिकारी भी होटल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्था को देख रहे हैं। भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि गडकरी 23 जून को भुंतर हवाई अड्डे पर उतरेंगे।
विज्ञापन
यहां से वह सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। अगले दिन सुबह 9:30 बजे मनाली से अटल टनल रोहतांग के निरीक्षण के लिए जाएंगे। इसके बाद वह होटल में आकर कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों आदि का शिलान्यास करेंगे। 25 और 26 जून के दिन को रिजर्व रखा गया है। 27 जून की सुबह वह भुुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन